• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

 तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

बासेटेरे। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ टिम डेविड की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वार्नर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में डेविड ने सिर्फ 37 गेंदों पर 11 छक्कों और 6 चौकों की मदद से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जो ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जोश इंग्लिस के नाम था, जिन्होंने 43 गेंदों में शतक जड़ा था।

डेविड की ये पारी अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा सबसे तेज़ शतक भी है, उनसे तेज सिर्फ भारत के रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने शतक बनाए हैं (35 गेंद में)। डेविड ने मिशेल ओवेन (36* रन, 16 गेंद) के साथ मिलकर 128 रनों की अटूट साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 16.1 ओवर में 215/4 तक पहुंचा दिया। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन, 57 गेंद) की शानदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 214/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। होप ने ब्रैंडन किंग (62 रन, 36 गेंद) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े। होप, क्रिस गेल के बाद वेस्टइंडीज के दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक दर्ज है।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत लड़खड़ाई थी, जब ग्लेन मैक्सवेल (20), जोश इंग्लिस (15), मिच मार्श (22) और कैमरन ग्रीन (11) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद टिम डेविड ने तूफानी अंदाज़ में रन बटोरते हुए मैच का रुख पलट दिया। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारीओ शेफर्ड ने 2 विकेट लिए, जबकि जेसन होल्डर को 1 सफलता मिली। डेविड को 90 रन पर जीवनदान भी मिला, जब ब्रैंडन किंग ने डीप मिडविकेट पर उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद डेविड ने कोई चूक नहीं की और अंतिम गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप ने हार के बाद कहा, “इस पिच पर और खासकर इस मैदान के छोटे आकार को देखते हुए 200 रन भी कम पड़ गए।” इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज में लगातार जीत की संख्या 6 हो गई है, जिसमें हाल ही में टेस्ट सीरीज़ में 3-0 की क्लीन स्वीप भी शामिल है।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Alpha Movie Review: पर्दे पर दिखा आलिया भट्ट का अब तक का सबसे कड़क अवतार

Alpha Movie Review: पर्दे पर दिखा आलिया भट्ट का अब तक का सबसे कड़क अवतार

July 3, 2026
OPPO Reno 16 Series: भारत में लॉन्च हुआ ये गजब का स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

OPPO Reno 16 Series: भारत में लॉन्च हुआ ये गजब का स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

July 2, 2026
The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

June 30, 2026
Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

June 30, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.