• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

 टीम के लिए रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर सबसे बड़े हीरो साबित हुए

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

इंग्लैंड : भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ मैच हो गया है। लेकिन इंग्लैंड की टीम अभी भी टेस्ट सीरीज में 1-2 से आगे है। चौथे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने दमदार बल्लेबाजी की है और शतक लगाए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम टेस्ट ड्रॉ करवाने में सफल हो पाई है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 669 रन बनाए थे और 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। फिर दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने गजब का जज्बा दिखाया।

जडेजा और सुंदर रहे नॉटआउट
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऐसे में लगा कि टीम इंडिया ये मैच हार सकती है, लेकिन फिर केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर टिक गए। इन दोनों ने मिलकर 188 रनों की साझेदारी की। राहुल 90 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 103 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद रन बनाने की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने संभाली। जडेजा 101 रन और सुंदर 107 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

जडेजा ने करियर का लगाया पांचवां शतक
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और दमदार बल्लेबाजी से शतक लगा दिया। उनके टेस्ट करियर का ये कुल 5वां शतक है। इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए जडेजा दो शतक जड़ने वाले पहले भारतीय हैं।

पहली पारी में फ्लॉप हुए थे भारतीय बल्लेबाज
पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारियों में बदलने में विफल रहे। भारत के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल (58 रन) और ऋषभ पंत (54 रन) ने भी अर्धशतक लगाए। बाद में शार्दुल ठाकुर ने 41 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 358 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए। जोफ्रा ऑर्चर के खाते में तीन विकेट गए।

स्टोक्स और रूट ने लगाए थे शतक
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। टीम के ओपनर्स जैक क्राली (84 रन) और बेन डकेट (94 रन) ने पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी। इसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक लगाए। रूट ने 150 रन और स्टोक्स ने 141 रनों की पारी खेली। अंत में ब्रायडन कार्से ने 47 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंग्लैंड की टीम 669 रन बना पाई।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Alpha Movie Review: पर्दे पर दिखा आलिया भट्ट का अब तक का सबसे कड़क अवतार

Alpha Movie Review: पर्दे पर दिखा आलिया भट्ट का अब तक का सबसे कड़क अवतार

July 3, 2026
OPPO Reno 16 Series: भारत में लॉन्च हुआ ये गजब का स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

OPPO Reno 16 Series: भारत में लॉन्च हुआ ये गजब का स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

July 2, 2026
The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

June 30, 2026
Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

June 30, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.