अगर आप फोल्डेबल फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन हर बार स्क्रीन की क्रीज देखकर मन बदल जाता है, तो अब आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आ सकती है। Samsung जल्द ही अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकता है, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव इसकी डिस्प्ले में देखने को मिल सकता है।
क्रीज की परेशानी हो सकती है खत्म!
अब तक फोल्डेबल फोन्स में सबसे बड़ी दिक्कत स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज रही है, लेकिन इस बार कंपनी इस मसले को काफी हद तक कम या लगभग खत्म करने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 में नया फोल्डिंग मैकेनिज्म दिया जा सकता है, जिससे स्क्रीन पहले से ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकती है।

इतना ही नहीं, इसमें एक नया हिंज डिजाइन भी देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से फोन फोल्ड होने पर थोड़ा पतला भी हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसकी मोटाई करीब 0.5mm तक कम हो सकती है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम फील देगा।
हल्का डिजाइन और बेहतर हैंडलिंग
डिजाइन में बदलाव के साथ-साथ इस बार फोन का वजन भी थोड़ा कम किया जा सकता है। यानी आपको एक ऐसा फोल्डेबल फोन मिल सकता है जो दिखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ इस्तेमाल में भी ज्यादा आरामदायक होगा।
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन किसी से पीछे नहीं रहने वाला है। इसमें कंपनी का नया Exynos 2600 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिससे आपको स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेगमेंट में भी होगा अपग्रेड
अगर आपको फोटो क्लिक करना पसंद है, तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है।
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है, जो आपकी डेली यूज़ की जरूरतों को आराम से पूरा कर सकता है।
अगर बैटरी की तरफ आए तो इस फोन में 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। साथ ही इसमें 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है ताकि फोन को जल्दी ही पूरा चार्ज किया जा सके।

लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट?
फिलहाल कंपनी की तरफ से इसके लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे पेश किया जा सकता है।
ओवरऑल अगर देखा जाए, तो इस बार Samsung अपने फोल्डेबल लाइनअप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। खासकर अगर क्रीज वाली समस्या सच में खत्म हो जाती है, तो यह फोन काफी लोगों के लिए पहली पसंद बन सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:










