• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

10 खिलाड़ियों वाली ब्राजील ने कोलंबिया को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

कोपा अमेरिका महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अंतिम मुकाबले में शुक्रवार को ब्राज़ील ने एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए कोलंबिया को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। यह मैच गोलरहित ड्रॉ रहा, जबकि कोलंबिया को 70 मिनट तक एक अतिरिक्त खिलाड़ी के साथ खेलने का फायदा नहीं मिल सका। मैच का टर्निंग पॉइंट 21वें मिनट में आया, जब ब्राज़ील की गोलकीपर लोरेना को रेड कार्ड दिखाया गया। कोलंबिया की लिंडा कैईसेडो के तेज़ काउंटर अटैक के दौरान लोरेना ने बॉक्स से बाहर आकर हैंडबॉल किया, जिसके बाद रेफरी मिलाग्रोस अरुएला ने सहायक रेफरी मिरियाना अकीनो से सलाह लेकर उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया। इसके बाद ब्राज़ील ने सब्स्टीट्यूट गोलकीपर क्लाउडिया को मैदान पर उतारा।

कोलंबिया के पास कई मौके थे लेकिन वैलेरिन लोबोआ और मायरा रामिरेज़ के प्रयास गोल में तब्दील नहीं हो सके। मैच के बाद लोबोआ ने कहा, “यह बहुत मुश्किल और थकाने वाला मुकाबला था। हम जीतना चाहते थे, लेकिन अब हमें सेमीफाइनल की तैयारी पर ध्यान देना है।”

दूसरी ओर, ब्राज़ील ने रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए दूसरे हाफ में कुछ काउंटर अटैक किए। यास्मिन, गाबी पोर्टिल्हो और डुडिन्हा ने गोल करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। यास्मिन का एक फ्री किक इंजरी टाइम में क्रॉसबार से टकराया और गोल में तब्दील नहीं हो सका।

गोलरहित ड्रॉ के बावजूद ब्राजील की खिलाड़ी पोर्टिल्हो ने टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि यह मुकाबला बहुत कठिन होगा, लेकिन एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद हम इस नतीजे से खुश हैं। अब हमें सेमीफाइनल की तैयारी करनी है।”

हालांकि यह मुकाबला नॉकआउट पर असर नहीं डालेगा क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी थीं। ग्रुप बी में शीर्ष पर रही ब्राजील अब मंगलवार को उरुग्वे से भिड़ेगी, जबकि कोलंबिया, जो आठ अंकों के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही, सोमवार को ग्रुप ए की विजेता अर्जेंटीना से सेमीफाइनल खेलेगी।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Infinix Smart 20 Review: कम बजट में कैसा है यह नया स्मार्टफोन? जानिए

Infinix Smart 20 Review: कम बजट में कैसा है यह नया स्मार्टफोन? जानिए

July 16, 2026
Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

July 15, 2026
Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

July 15, 2026
Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

July 14, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.