• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Country

हिट एंड रन मामले में आरोपित गिरफ्तार

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Country
0

नई दिल्ली। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम थाना पुलिस ने हिट एंड रन के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आराेपित एनएसजी जवान को टक्कर मारकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा कार बरामद की है।

दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि 9 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे का है। जब आरटीआर मार्ग पर सेक्टर-8 आरके पुरम के पास सेवा लेन में एक अज्ञात वाहन ने सुबह सैर पर निकले एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जांच में घायल की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। वह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कार्यरत है। पुलिस ने घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज किया।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने दिल्ली और नोएडा के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसी दौरान एक संदिग्ध मारुति अर्टिगा कार की पहचान की गई, जो हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में रजिस्टर्ड थी। वाहन मालिक से पूछताछ में पता चला कि उसने यह कार चालक पवन कुमार चौहान (निवासी हाथरस, उप्र) को दी है, जो वर्तमान में रजोकरी गांव, वसंत कुंज, दिल्ली में रह रहा था। जब पुलिस ने पवन का मोबाइल नंबर ट्रेस किया, तो वह नोएडा के आसपास बंद पाया गया। सीसीटीवी से यह भी पुष्टि हुई कि वह नोएडा सेक्टर-67 तक गया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखी और दिल्ली-एनसीआर के मुखबिरों के जरिए उसकी फोटो साझा की। अंततः 24 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपित रजोकरी स्थित अपने निवास पर मौजूद है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के दिन वह हरिद्वार से परिवार के साथ लौट रहा था और थकान की वजह से झपकी लगने पर आरटीआर मार्ग पर दुर्घटना हो गई। घबराहट में उसने परिवार की अपील के बावजूद वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। उसने बच्चों को रजोकरी में उतारने के बाद नोएडा में जाकर छिप गया था।

 

Related Posts

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Hemant Choubey Join JanSuraj: 17 अगस्त 2025 को बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीजेपी के...

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। सासाराम से शुरू हुई Bihar Voter Adhikar Yatra...

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

by Abhishek Suthar
August 4, 2025
0

Us Postpones Tariff India: 1 अगस्त 2025 की सबसे बड़ी राष्ट्रीय खबर के तौर पर सामने आया है कि अमेरिका...

सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल पर बयान से मचा बवाल

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

पटना। प्रशांत किशोर के बयान पर बिहार भाजपा ने गांधी मैदान थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं की...

‘धरती पर किसी भी दस्तावेज को बनाया जा सकता है जाली’चुनाव आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में आधार और मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

July 15, 2026
Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

July 15, 2026
Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

July 14, 2026
OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

July 14, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.