• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

 हिंद महासागर क्षेत्र में शांति हमारा लक्ष्य-पीएम मोदी

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in International
0

माले:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव यात्रा के दौरान मालदीव को 4,850 करोड़ की लोन सहायता प्रदान की है। दोनों देशों के बीच हुए एमओयू के तहत यह लोन सहायता दी गई है। इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाईयां मिलेंगी। इसके साथ ही भारत और मालदीव ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और महासागर विजन में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है।

आर्थिक स्थिरता और विकास दर में सुधार के लिए लोन
भारत ने मालदीव को जो 4,850 करोड़ रुपये की लोन सहायता दी है उससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस वितीय सहायता से मालदीव के विकास की परियोजनाओं के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इससे वहां की आर्थिक स्थिरता और विकास दर में सुधार होगा। इसके साथ ही भारत और मालदीव के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत शुरू हो चुकी है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आर्थिक सहयोग को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस समझौते से मालदी के कई प्रोडक्ट को भारत के बाजार में एंट्री मिलेगी वहीं भारत के प्रोडक्ट भी मालदीव में ज्यादा कॉम्पिटिटिव बनेंगे।

मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, “भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी है, मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और महासागर विज़न दोनों में एक अहम स्थान रखता है। भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है। आपदा हो या माहामारी, भारत हमेशा फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनकर साथ खड़ा रहा है। हमारे लिए दोस्ती हमेशा पहले स्थान पर है।”

नई ऊंचाइयां छू रहे हमारे संबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हमने व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी का विजन साझा किया था, अब यह हकीकत बन रहा है और उसी का परिणाम है कि हमारे संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। भारत के सहयोग से बनाए गए 4000 सोशल हाउसिंग यूनिट्स अब मालदीव में कई परिवारों का नया आशियाना होंगे। जल्द ही फेरिस सिस्टम की शुरूआत से अलग-अलग द्वीपों के बीच आवागमन और आसान होगा। हमारी विकास साझेदारी को नई उड़ान देने के लिए हमने मालदीव के लिए लगभग 5 हजार करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट देने का निर्णय लिया है।”

पीएम मोदी ने कहा, “हमारी आर्थिक साझेदारी को गति देने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। आपसी निवेश को गति देने के लिए हम शीघ्र ही द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे, मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत शुरू हो गई है। हमारा लक्ष्य कागजी काम से समृद्धि तक है।”

हिंद महासागर क्षेत्र में शांति हमारा लक्ष्य-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग आपसी विश्वास का परिचायक है। रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग जिसका आज उद्घाटन किया जा रहा है इस विश्वास की मजबूत इमारत है, हमारी मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। हमारी साझेदारी अब मौसम विज्ञान में भी होगी। मौसम चाहे जैसा हो हमारी मित्रता सदैव उज्ज्वल और स्पष्ट रहेगी। हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि हमारा साझा लक्ष्य है।”

 

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

July 14, 2026
OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

July 14, 2026
Redmi Turbo 5 Review: दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन

Redmi Turbo 5 Review: दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन

July 13, 2026
Lenin Movie Review: शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाली कहानी, जानें कैसी है फिल्म

Lenin Movie Review: शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाली कहानी, जानें कैसी है फिल्म

July 12, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.