• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

व्हाइट हाउस का दावा ट्रंप ने ‘अमेरिका को महान’ बनाने के लिए छह माह में चुनावी वादे पूरे किए,

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in International
0

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के सत्ता के सबसे बड़े केंद्र व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने ‘अमेरिका को महान’ बनाने के लिए किए गए अपने चुनावी वादे छह माह में पूरे कर दिए। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने 20 मुख्य वादों पर चुनाव लड़ा। उन्होंने निस्संदेह छह महीनों में उन्हें पूरा कर दिया।

व्हाइट हाउस के आधिकारिक ई-मेल से भेजे गए विवरण के अनुसार, राष्ट्रपति ने सीमा की ही नहीं सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया है। ट्रंप ने आधुनिक अमेरिकी इतिहास के किसी भी राष्ट्रपति की तुलना में अपने वादों को पूरा करने के लिए अधिक काम किया है। निरर्थक जलवायु पहल को समाप्त किया है। अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा बनाया है।

व्हाइट हाउस ने विवरण साझा करते हुए उन प्रमुख 10 वादों का जिक्र किया है, जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने पूरा किया है। पहला-प्रवासी घुसपैठ रोकने के लिए सीमा सील की गई है। इससे दक्षिणी सीमा पार करने वाले अवैध प्रवासियों की संख्या ऐतिहासिक रूप से सबसे कम हुई है। सीमा पर दीवार का निर्माण शुरू हो गया है। लगातार दो महीनों से देश के अंदरुनी हिस्सों में एक भी अवैध प्रवासी को नहीं छोड़ा गया है।

दूसरा-अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन अभियान चलाया गया। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासी हत्यारों, बलात्कारियों, गैंग बैंगर्स, ड्रग तस्करों और अन्य हिंसक अपराधियों को खदेड़कर उन्हें वापस भेज रहा है। तीसरा- मुख्य मुद्रास्फीति चार वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर के करीब है। रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत में लगातार गिरावट हो रही है। गैस की कीमतें चार वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। लोगों के वेतन में वृद्धि हुई है। शेयर बाजार के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के साथ वॉल स्ट्रीट मजबूत हुआ है।

चौथा-अमेरिका दुनिया का सबसे प्रमुख ऊर्जा उत्पादक देश होगा। इसके लिए रिकॉर्ड संख्या में बोझिल नियमों को हटाया है। पाइपलाइनों का विस्तार हुआ है। परिणामस्वरूप अमेरिकी तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ गया है। वैश्विक कीमतें नीचे आई हैं। पांचवा-संयुक्त राज्य अमेरिका को विनिर्माण महाशक्ति में बदलने की प्रक्रिया उत्साहवर्धक है। कई कम्पनियों ने नए निवेश में खरबों डॉलर की घोषणा की है। अमेरिकी में हजारों रोजगार सृजित हो रहे हैं। छठा- कामकाजी और मध्यम वर्ग के नागरिकों के लिए इतिहास की सबसे बड़ी कर कटौती की गई है। अब सामाजिक सुरक्षा पर कोई कर नहीं लगेगा। छोटे व्यवसायों, किसानों, श्रमिकों और परिवारों को अभूतपूर्व राहत दी गई है।

सातवां-संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता और हथियार रखने और धारण करने के अधिकार की रक्षा की गई है। राष्ट्रपति ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने और दूसरे संशोधन अधिकारों की रक्षा करने वाले कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। आठवां- तीसरे विश्व युद्ध को रोकने की पहल की है। यूरोप और मध्य पूर्व में शांति बहाली की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच शांति समझौता कराया है। नौवां-राष्ट्रपति ने न्याय विभाग और एफबीआई से भ्रष्ट तत्वों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हथियारबंद सरकार के युग का खात्मा किया है। दसवां-मानव तस्करी नेटवर्क पर बड़ा हमला कर कार्टेल पर शिकंजा कसा है। इसको विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जा रहा है। गिरोह के सदस्यों को निर्वासित किया जा रहा है।

 

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

June 30, 2026
Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

June 30, 2026
Samsung Galaxy M47 5G: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ एंट्री, जानिए कीमत, फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ एंट्री, जानिए कीमत, फीचर्स

June 30, 2026
3 Most Popular K-Dramas: दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले 3 कोरियन ड्रामा, अगर नहीं देखे तो आज ही करें शुरुआत!

3 Most Popular K-Dramas: दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले 3 कोरियन ड्रामा, अगर नहीं देखे तो आज ही करें शुरुआत!

June 24, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.