• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

बासेल। इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने यूएफा विमेंस यूरो 2025 के फाइनल में रविवार को स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह लगातार दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने यूरो कप जीता है। नियमित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

मैच के 25वें मिनट में स्पेन ने ओना बाट्ले के क्रॉस पर मरियोना कालदेंते के हेडर की मदद से बढ़त बना ली। इंग्लैंड की रक्षापंक्ति इस दौरान पूरी तरह चूक गई और गोलकीपर हन्ना हैम्पटन गेंद को रोक नहीं सकीं।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने वापसी की और 57वें मिनट में क्लो केली के शानदार क्रॉस पर एलेसिया रूसो ने हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

स्पेन ने पूरे मैच में बॉल पजेशन पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार दबाव बनाती रही, लेकिन इंग्लैंड की मजबूत डिफेंस के आगे वह अतिरिक्त समय तक कोई और गोल नहीं कर सकी।

पेनल्टी शूटआउट में शुरुआत में इंग्लैंड को झटका लगा जब कैटा कोल ने बेथ मीड की किक रोक दी। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की गोलकीपर हन्ना हैम्पटन ने कमाल दिखाया और मरियोना कालदेंते व आइताना बोनमती की किक रोक दी।

लीया विलियमसन की किक को भी कोल ने रोककर स्पेन की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन सलमा परायुएलो ने निर्णायक समय पर किक चूककर गेंद गोल के बाहर मार दी।

इसके बाद 2022 के फाइनल की हीरो क्लो केली ने एक बार फिर इतिहास दोहराया। अपने ट्रेडमार्क प्रांसिंग रन-अप के साथ उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में ठोक दिया और जश्न में झूमते हुए साथी खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड फैंस की ओर दौड़ गईं।

मैच के बाद क्लो केली ने कहा, “मैं इस टीम पर बेहद गर्व महसूस करती हूं, इस बैज को पहनने के लिए आभारी हूं और इंग्लिश होने पर गर्व है। मुझे पूरा यकीन था कि मेरी किक नेट में जाएगी।”

यह पहला मौका था जब 1984 के पहले संस्करण के बाद यूएफा विमेंस यूरो का फाइनल पेनल्टी शूटआउट में तय हुआ। उस समय इंग्लैंड को स्वीडन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार इंग्लिश शेरनियों ने इतिहास रच दिया।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Infinix Smart 20 Review: कम बजट में कैसा है यह नया स्मार्टफोन? जानिए

Infinix Smart 20 Review: कम बजट में कैसा है यह नया स्मार्टफोन? जानिए

July 16, 2026
Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

July 15, 2026
Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

July 15, 2026
Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

July 14, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.