• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच आज कुआलालंपुर में शांति वार्ता

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in International
0

कुआलालंपुर। थाईलैंड और कंबोडिया के नेता आज दोपहर यहां शांति वार्ता में हिस्सा लेंगे। थाईलैंड के वार्ताकार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई के नेतृत्व में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच चुके हैं। दोनों देश के नेता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की चेतावनी के बाद शांति वार्ता को तैयार हुए हैं।  थाईलैंड के बैंकॉक पोस्ट अखबार की खबर के अनुसार, दोनों देशों के नेता आज दोपहर तीन बजे कुआलालंपुर में शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी एशिया के इन दोनों देशों के बीच एक दशक से भी अधिक समय में हुए सबसे घातक संघर्ष को समाप्त करने के तौर-तरीकों पर चर्चा होगी। शांति वार्ता की यह पहल ट्रंप की टैरिफ की धमकी के बाद दोनों देशों ने की है।

थाईलैंड के सरकारी प्रवक्ता जिरायु होंगसुब के अनुसार, देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट  कुआलालंपुर के स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे (थाईलैंड समयानुसार दोपहर दो बजे) कुआलालंपुर में मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के कार्यालय में होगी। अनवर दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ के अध्यक्ष होने के नाते इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच 24 जुलाई को लड़ाई शुरू हुई है।

ट्रंप ने रविवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात से ठीक पहले पत्रकारों से कहा कि उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के साथ थाईलैंड की व्यापार वार्ता में 46 अरब डॉलर के व्यापार अधिशेष को कम करने के प्रयास में अमेरिकी वस्तुओं के लिए विस्तारित पहुंच की पेशकश शामिल है।

थाईलैंड के द नेशन अखबार के अनुसार, मई के अंत में सीमा पर झड़प के दौरान एक कंबोडियाई सैनिक की हत्या के बाद से थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव बढ़ा। 24 जुलाई से हुई झड़पों में अब तक दोनों देशों के 30 स अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। थाई अधिकारियों ने बताया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से 200,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है।

महत्वपूर्ण यह है कि मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गुरुवार को सीमा विवाद के संघर्ष में बदल जाने के तुरंत बाद युद्धविराम वार्ता का प्रस्ताव रखा था। चीन और अमेरिका ने वार्ता में सहायता की पेशकश की थी। कंबोडिया के अखबार खमेर टाइम्स की खबर के अनुसार, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उम्मीद जताई है कि आज दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत हो जाएंगे। इब्राहिम के अनुसार, वह व्यक्तिगत रूप से कोशिश करेंगे कि दोनों पक्षों को राजी किया जा सके।

 

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

July 14, 2026
OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

July 14, 2026
Redmi Turbo 5 Review: दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन

Redmi Turbo 5 Review: दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन

July 13, 2026
Lenin Movie Review: शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाली कहानी, जानें कैसी है फिल्म

Lenin Movie Review: शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाली कहानी, जानें कैसी है फिल्म

July 12, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.