• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

अमेरिका की सरकारी एजेंसियों और कंपनियों पर हैकर्स का हमला

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in International
0

वाशिंगटन। हैकर्स ने माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर का इस्तेमाल करने वालों की चिंता बढ़ा दी है। माइक्रोसॉफ्ट के शेयरपॉइंट एप्लिकेशन में कमजोरी का फायदा उठाते हुए हैकर्स ने अमेरिका की सरकारी एजेंसियों और कंपनियों पर बड़ा साइबर हमला किया है। अमेरिकी सरकार, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, अधिकारियों और निजी शोधार्थियों ने पुष्टि की है कि हैकर्स ने माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर का प्रयोग करने वालों को निशाना बनाया है। इनमें अमेरिका की सरकारी एजेसिंया और कुछ नामी-गिरामी कंपनियां भी हैं। यह वैश्विक हमला है। विशेषज्ञों का कहना है कि हजारों सर्वर खतरे में हैं। माइक्रोसाफ्ट ने इस खामी से निपटने के लिए कोई उपाय भी नहीं बताए हैं। इस वजह से दुनिया भर के उपभोक्ता इससे निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पिछले साल अमेरिकी सरकार और उद्योग विशेषज्ञों के पैनल ने इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट की आलोचना भी की थी। 2023 में चीन के हैकर्स ने अमेरिकी सरकार के ई-मेल हैक किए थे। इनमें तत्कालीन वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के ई-मेल भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि हालिया हमला केवल उन्हीं सर्वरों को प्रभावित कर रहा है, जिसका प्रयोग सरकार करती है।

कंपनी ने रविवार शाम सॉफ्टवेयर के एक संस्करण के लिए एक पैच जारी किया मगर उसके दो अन्य संस्करण अभी भी असुरक्षित हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह एक और पैच विकसित करने के लिए काम कर रही है। साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडम मेयर्स का कहना है कि जिस किसी के पास भी होस्टेड शेयर प्वाइंट सर्वर है, उसे कोई न कोई समस्या है।

संयुक्त राज्य अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने बयान में कहा कि उसे इस मामले की जानकारी है। संघीय सरकार और निजी क्षेत्र के साझेदारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। इस बारे में पालो ऑल्टो नेटवर्क्स की यूनिट 42 के वरिष्ठ प्रबंधक पीट रेनल्स ने कहा कि दुनिया भर के हजारों शेयर प्वाइंट सर्वर पर हमला कर वाणिज्यिक और सरकारी संगठनों को पंगु कर दिया गया है।

एक निजी शोध कंपनी का कहना है कि हैकर्स ने चीन के सर्वरों के साथ पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के एक राज्य विधानमंडल को भी निशाना बनाने की कोशिश की। एक राज्य की एक ऊर्जा कंपनी और कई यूरोपीय सरकारी एजेंसियों में हुई सेंधमारी की गई है। कम से कम दो अमेरिकी संघीय एजेंसियों के सर्वर में घुसपैठ हो चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने जनता को उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के एक संग्रह को हाईजैक कर लिया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह रक्षा विभाग के क्लाउड-कंप्यूटिंग कार्यक्रमों के समर्थन के लिए चीन-आधारित इंजीनियरों का उपयोग करना बंद कर देगा। उल्लेखनीय है कि रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पेंटागन क्लाउड सौदों की समीक्षा का आदेश दिया है। इस बीच सेंटर फॉर इंटरनेट सिक्योरिटी ने लगभग 100 संगठनों को सूचित किया कि वे असुरक्षित हैं।

 

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

June 30, 2026
Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

June 30, 2026
Samsung Galaxy M47 5G: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ एंट्री, जानिए कीमत, फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ एंट्री, जानिए कीमत, फीचर्स

June 30, 2026
3 Most Popular K-Dramas: दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले 3 कोरियन ड्रामा, अगर नहीं देखे तो आज ही करें शुरुआत!

3 Most Popular K-Dramas: दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले 3 कोरियन ड्रामा, अगर नहीं देखे तो आज ही करें शुरुआत!

June 24, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.