Vivo जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 FE लॉन्च करने वाला है। लेकिन हाल ही में इस फोन को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। जिससे पता लग रहा है कि यह फोन फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी ढूंढने वाले लोगों के लिए बेस्ट चॉइस है। इस फोन को दो अलग अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर ने की खबरें सामने आई हैं।
Vivo X300 FE के वेरिएंट
सोशल मीडिया के जरिए सामने आने वाली खबरों में बताया गया है कि Vivo X300 FE को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं, बात करें दूसरे और हाई-एंड वेरिएंट की तो ये 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। अगर आप अच्छे स्टोरेज और रैम की तलाश में हैं, तो ये फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

आई प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की डिटेल
हाल ही में Vivo X300 FE को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर V2537 के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,701 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,180 पॉइंट्स का स्कोर मिला है, जिससे इसके अच्छे परफॉर्मेंस का पता चलता है। रिपोर्ट्स के हिसाब से, इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर Qualcomm का नया और पावरफुल चिपसेट है, जो बेहतर स्पीड और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
Android 16 और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स
बताया जा रहा है कंपनी इस फोन ने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देगी। Vivo X300 FE में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम काम करेगा। इसके अलावा इसमें अच्छी कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें बड़ी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।

लीक्स रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये फोन Vivo X300 FE का रिब्रांडेड वर्जन भी माना जा रहा है, जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। अगर ऐसा होता है, तो उस फोन में कंपनी 6.31-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया था और साथ ही 6500mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया था। अगर ऐसा होता है, तो इस फोन में Vivo X300 FE से बेहतर फीचर्स मिलेंगे।
प्रीमियम कैमरा सेटअप
बताया जा रहा है कि Vivo X300 FE में शानदार कैमरा सेटअप मिलेगा। रिपोर्ट के हिसाब से 50MP Sony प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वैसे तो कंपनी ने इस फोन के लॉन्च के बारे मे कोई डेट जारी नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि इस फोन को जल्दी ही भारत में पेश किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:










