स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही अपनी सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V70 लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन पिछले मॉडल Vivo V60 का अपग्रेड वर्जन होने वाला है, इसे Vivo V70 के नाम से जाना जाएगा। रिपोर्ट्स का रखना इस फोन अपग्रेडेड फीचर्स और प्रीमियम फील मिलेगा। इस फोन के लॉन्च से पहले टेक मार्केट में अच्छी खासी चर्चा शुरू हो चुकी है।
Vivo V70 का नया डिजाइन देगा प्रीमियम फील
Vivo V70 के डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको नए बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। कंपनी ने जो टीजर जारी किया है उसके हिसाब से फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो एक नए स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल में फिट बैठेगा। यह डिजाइन Vivo V60 के वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल से बिल्कुल अलग होने वाला है, जिससे फोन का लुक और भी ज्यादा प्रीमियम नजर आएगा। बताया जा रहा है कि इस फोन का बैक पैनल क्लीन और ग्लॉसी फिनिश के साथ आ सकता है, जबकि स्लिम बॉडी डिजाइन की वजह से इसे इस्तेमाल करना आसान होगा।

Vivo V70 की डिस्प्ले होगी दमदार
डिस्प्ले की बात की जाए तो Vivo V70 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जिससे शानदार कलर और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फोन में अच्छा रिफ्रेश रेट भी दिया जाएगा जो 120Hz होगा। इससे यूजर्स को काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा इसके डिस्प्ले में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। जिसे धूप और तेज रोशनी में भी फोन को इस्तेमाल करना आसान होगा।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट
Vivo V70 की बैटरी को लेकर जो बात सामने आई उसके हिसाब से इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। साथ ही इसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। ये फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
कैमरे की बात करें तो Vivo की V सीरीज हमेशा से अपने कैमरा परफॉर्मेंस के लिए काफी मशहूर रही है। स्पोर्ट्स कहती हैं इस बार भी vivo का ये फोन अपने कैमरे के मामले में काफी आगे रहेगा। रिपोर्ट के हिसाब इसमें Zeiss ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस कैमरे में नाइट मोड, पोर्ट्रेट शॉट्स और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे।

परफॉर्मेंस में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
परफॉर्मेंस के। मामले में भी ये फोन बहुत से बड़े फोंस को टक्कर देगा। Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो डेली यूज़ और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा है। इस फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है, जिस वजह से ऐप्स तेजी से ओपन होंगे और डेटा ट्रांसफर स्पीड भी बेहतर रहेगी।
फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कोई खास खबर सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे अगले महीने किसी तारीख को लॉन्च किया जाएगा। कीमत पर की बात करें तो इसको कीमत 40 हजार के अंदर रखी जाने की उम्मीद है। अगर इसकी सभी फीचर्स सही निकलते हैं तो ये मिड रेंज सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बनेगा।
इन्हें भी पढ़ें:









