Taparia Tools Fundamental Analysis
टपरिया टूल्स का मार्केट कैप 14 करोड़ रुपये का है, और इसका P/E Ratio 0.12 है, जो बताता है की स्टॉक काफी अंडरवैल्यूड है, जिसमे निवेश करना सही साबित हो सकता है|
कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है, जिसके कारण मुनाफे का कुल रकम कंपनी के पास ही रह जाता है|
Taparia Tools अपने शेयर धारकों को हमेशा डिविडेंड भी देता रहता है|
टपरिया टूल्स शेयर का कीमत पिछले एक साल मे सबसे अधिक (52 Week High) 9.19 रुपये और सबसे कम (52 Week Low) 2.92 रुपये के कीमत तक पहुँचा है|
- Market Cap:- 14Cr
- P/E Ratio(TTM):- 0.12
- P/B Ratio:- 0.04
- Industry P/E:- 37.09
- Debt to Equity:- 0.00
- Dividend yield:- 435.29%
- Book Value:- 228.63
- Face Value:- 10
वित्तीय स्थिति
पिछले पाँच साल से कंपनी के राजस्व मे लगातार वृद्धि हुई है, वित्तीय वर्ष 2020 मे कंपनी का राजस्व 475 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2021 मे 538 करोड़ रुपये, वर्ष 2022 मे कंपनी का राजस्व 669 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2023 मे कंपनी का राजस्व 769 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2024 मे कंपनी का कुल राजस्व 838 करोड़ रुपये का रहा है|
इसके अलावा कंपनी पिछले पाँच वर्ष मे अपने मुनाफे (लाभ) मे भी लगातार वृद्धि दिखाई है, वित्तीय वर्ष 2020 मे कंपनी का कुल शुद्ध लाभ 30.59 करोड़ रुपये, 2021 मे कुल शुद्ध लाभ 48.34 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2022 मे कंपनी का कुल लाभ 65.09 करोड़ रुपये, 2023 मे 72.32 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2024 मे कंपनी का कुल शुद्ध लाभ 99.77 करोड़ रुपये का रहा है|
Taparia Tools Stock Promoter Holding
टपरिया टूल्स स्टॉक मे दिसंबर 2024 तक के आकड़े के अनुसार कुल प्रमोटर होल्डर 69.72% है, किसी कंपनी मे 50% से अधिक प्रमोटर होल्डिंग होने पर उसे अच्छा माना जाता है|
प्रमोटर होल्डिंग के रूप मे Harnarayan Taparia का 12% और Rajdularidevi Taparia का 10.4% का टपरिया टूल्स मे सबसे अधिक हिस्सेदारी है|
Taparia Tools Ltd Stock Strength And Weakness
टपरिया टूल्स कंपनी का ताकत:-
- कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है|
- कंपनी का P/E बहुत ही कम है|
- कंपनी के ऊपर प्रमोटर का भरोसा अधिक है|
- पिछले 5 वर्षों से अपने राजस्व और लाभ मे लगातार वृद्धि दिखाई है|
- शेयर का कीमत पिछले एक साल मे अच्छी रिकवरी दिखाई है|
टपरिया टूल्स कंपनी का कमजोरी:-
- वर्तमान समय मे कंपनी का कोई कमजोरी नहीं दिख रहा है|