इंडियन स्मार्टफोन बाजार में Realme P4 Lite 5G अब लॉन्च किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी और 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। रियलमी ने इसे नए Android सिस्टम पर काफी प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। हालांकि यह बजट सेगमेंट का फोन है, लेकिन इसमें आने वाले फीचर्स काफी अच्छे हैं। आईए देखते हैं यह आपको क्या फीचर्स देगा।
Realme P4 Lite 5G की कीमत और सेल
इस फोन की सेल 25 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है। हालांकि इस फोन को लॉन्च कर दिया गया है, आप इसे Flipkart और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे। अगर वेरिएंट की बात करें तो इसमें तीन वेरिएंट आएंगे। पहला 4GB + 64GB स्टोरेज, जिसकी कीमत ₹12,999 होगी। दूसरा 4GB + 128GB स्टोरेज, जिसकी कीमत ₹13,999 होगी।
तीसरा 6GB + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹15,999 का होगा। यानी आप इस फोन को 13,000 से लेकर 16,000 तक में आराम से खरीद सकेंगे। और क्योंकि अभी इस पर लॉन्च ऑफर भी चल रहा है, आपको ₹1,000 का डिस्काउंट और ₹500 का बैंक ऑफर भी मिलेगा।

डिस्प्ले और डिजाइन
इसके डिजाइन और डिस्प्ले को बेहतर बनाने के लिए रियलमी ने इसमें 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी है, जिसका रेज़ोल्यूशन 1570×720 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है। डिजाइन की बात करें तो यह काफी प्रीमियम और स्टाइलिश है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया जाएगा, जिससे इसकी सुरक्षा और बढ़ जाएगी। इसका वजन लगभग 212 ग्राम है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर देगी। ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए फोन में ARM Mali GPU दिया जाएगा। RAM ऑप्शन में इसमें आपको 4GB और 6GB के ऑप्शन दिखेंगे। स्टोरेज में 64GB / 128GB UFS 2.2 दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन नई टेक्नोलॉजी और नए Android 16 पर बेस्ड होगा, जो Realme UI 7.0 पर चलेगा। इसका इंटरफेस काफी स्मूद और अच्छा एक्सपीरियंस देगा।
कैमरा और फोटोग्राफी
Realme P4 Lite 5G के रियर कैमरा में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलेगा, जिससे अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉल की जा सकेगी। कैमरा सेटअप के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जिसकी वजह से यूजर्स को नया और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे आप बैटरी को जल्दी चार्ज कर सकते हैं और ज्यादा समय तक इस्तेमाल भी कर पाएंगे।
इसके अलावा Realme P4 Lite 5G में IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, USB Type-C और अन्य बेसिक ऑप्शन दिए गए हैं।
देखो, अगर आपका बजट कम है और आप ₹13,000 से ₹16,000 के बीच फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा मौका है। इस पर अभी ₹1,000 की छूट भी मिल रही है। अगर आपको बजट फोन चाहिए जिसमें बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस हो, तो Realme P4 Lite 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा।
इन्हें भी पढ़ें:










