चाइना की मशहूर स्मार्टफोन कंपनी Realme भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने बताया है कि इस फोन को इंडियन मार्केट में 5मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स काफी चर्चा में हैं। आइए देखते हैं कंपनी इस फोन में क्या खास देने वाली है?
10,001mAh की बैटरी बनेगी सबसे बड़ी खूबी
Realme Narzo Power 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी 10,001mAh की बैटरी होने वाली है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन 38 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम देने सकता है। इसके अलावा 185 घंटों से अधिक म्यूजिक प्लेबैक, 32 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक और लगभग 72 घंटे तक कॉलिंग का सपोर्ट मिलने की बात भी कही गई है। इसके अलावा इसके साथ 27W wired charging और 27W reverse charging का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी के हिसाब से इस फोन में करीब 36 मिनट में लगभग 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकेगा।

MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Realme Narzo Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी के साथ बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग सपोर्ट देने के लिए जाना जाता है। इसके साथ HyperVision Plus AI चिप भी शामिल की जाएगी, जिससे गेमिंग और कैमरे में अच्छा परफॉर्मेंस मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा। नया सॉफ्टवेयर होने की वजह से यूजर्स को काफी अच्छा इंटरफेस और एक्सपीरियंस मिलेगा।
मिलेगी बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी Realme Narzo Power 5G में 6.78 इंच की HyperGlow 4D कर्व प्लस डिस्प्ले दे सकती है। कंपनी के हिसाब से इसमें 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। बड़ी स्क्रीन और कर्व डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देने का काम करेगा। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी कहा है कि 10,001mAh बैटरी होने के बावजूद यह देश का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसका वज़न भी काफी कम होगा और मोटाई भी कम होगी।

कलर ऑप्शन और कीमत
कलर्स ऑप्शन की बात करें तो Realme Narzo Power 5G को Titan Silver और Titan Blue कलर ऑप्शन में पेश जाएगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया है कि इसे 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात करें तो इसे मिड रेंज से प्रीमियम सेगमेंट के बीच पेश किया जा सकेगा। अगर इस फोन को इन्हीं फीचर्स के साथ पेश किया जाता है तो ये यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनेगा।
इन्हें भी पढ़ें:










