चीन की जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारतीय बाजार के लिए अपने एक नए पावरफुल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ये फोन Realme P4 Power 5G के नाम से भारत में 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद भारतीय यूजर्स को एक नया ऑप्शन मिलेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 10,001mAh की बड़ी बैटरी है।
Realme P4 Power 5G की लॉन्च डेट
Realme ने जानकारी दी है कि Realme P4 Power 5G को कंपनी 29 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। इस बार कंपनी ने फोन की बैटरी पर खास फोकस किया है। जिससे यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एक अच्छा ऑप्शन बन जाया है।

डिस्प्ले में मिलेगा 1.5K HyperGlow 4D Curve+ पैनल
Realme P4 Power 5G के बड़े फीचर्स में एक इसका 1.5K रेजोल्यूशन वाला HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इतना अच्छा रिफ्रेश रेट होने की वजह से गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान यूज़र्स को काफी अच्छा विज़ुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर
खबरों में ये खबर भी समाने आई है कि कंपनी Realme P4 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर देगी। इसके अलावा इस फोन में एक डेडिकेटेड HyperVision+ AI चिप भी देखने के लिए मिल सकता है। जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी हाई रहेगा। बताया जा रहा है कि इस फोन का वज़न लगभग 219 ग्राम के आसपास होगा।
10,001mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
Realme P4 Power 5G का अब तक सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 10,001mAh की विशाल बैटरी होने वाली है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ इस फोन को बहुत टाइम तक बिना चार्ज की झंझट के चलाया जा सकता है। साथ ही कंपनी इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देगी।

कैमरा सेगमेंट में भी Realme P4 Power 5G काफी अच्छा नजर आ रहा है क्योंकि कंपनी इस फोन में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल देगी, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का सेंसर होगा, जो Optical Image Stabilization (OIS) सपोर्ट करेगा।
इसके अलावा फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक तीसरा ऑक्सिलरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
क्या हो सकती है कीमत?
Realme P4 Power 5G की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई ऑफिशियल खबर जारी नहीं की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। बाकी सही खबर तो 29 जनवरी को इसके लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।
इन्हें भी पढ़ें:









