OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज हो रही हैं। रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा और एक्शन हर तरह का कंटेंट दर्शकों के लिए उपलब्ध है। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं। तो ये लिस्ट आपके काम आएगी।
The Bluff (Prime Video)
यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस एक समुद्री डाकू मां के रोल में नजर आती हैं। कहानी बदले और परिवार की सुरक्षा के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 25 फरवरी के आसपास स्ट्रीमिंग पर आई है और काफी चर्चा में है।
Bridgerton Season 4 – Part 2 (Netflix)
पॉपुलर रोमांटिक सीरीज़ का नया पार्ट इस हफ्ते रिलीज हुआ है। इसमें बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन की लव स्टोरी और समाज के नियमों के बीच संघर्ष दिखाया गया है।
Accused (Netflix)
यह कोर्टरूम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज़ है। जिसमें आम लोगों की जिंदगी और मुश्किल फैसलों की कहानियां दिखाई गई हैं। इसमें दमदार एक्टिंग और इमोशनल कहानी देखने को मिलती है।
Raakshasa (ZEE5)
यह कन्नड़ साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज़ है। जिसमें रहस्यमयी मौतों की जांच की कहानी दिखाई गई है। पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। यह 20 फरवरी 2026 से स्ट्रीम हो रही है।
Hello Bachhon (Netflix)
यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज़ है जो एक शिक्षक की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित है। छात्रों और युवाओं के बीच इसे लेकर अच्छा क्रेज देखा जा रहा है।
Secret Stories: Roslin (JioHotstar)
मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़, जिसमें रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानी दिखाई गई है। यह 27 फरवरी 2026 से स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध है।
इस हफ्ते OTT पर क्यों खास है?
इस हफ्ते OTT पर इंटरनेशनल सीरीज़, बॉलीवुड कंटेंट और साउथ इंडियन थ्रिलर का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। रोमांस पसंद करने वालों से लेकर थ्रिलर और सस्पेंस के शौकीनों तक सभी के लिए कुछ नया मौजूद है।
इस हफ्ते OTT पर क्यों खास है?
इस हफ्ते OTT पर इंटरनेशनल सीरीज़, बॉलीवुड कंटेंट और साउथ इंडियन थ्रिलर का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। रोमांस पसंद करने वालों से लेकर थ्रिलर और सस्पेंस के शौकीनों तक सभी के लिए कुछ नया मौजूद है।










