DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Motorola अक्सर अपने नए मोबाइल फोन की वजह से चर्चा में रहती है लेकिन इस बार इस कंपनी ने अपना नया लैपटॉप Moto Book 60 Pro पेश किया है। ये भारत में आपको Flipkart और इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा। इस लैपटॉप में आपको अच्छी बैटरी के साथ तेज़ परफॉर्मेंस भी मिलता है। आइए इस नए लैपटॉप की खूबियां जानते हैं।
शानदार डिस्प्ले
इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबी इसका 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले है। इसमें 2,880 × 1,800 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यानी स्क्रीन काफी स्मूद चलेगी और वीडियो या गेमिंग का मज़ा दोगुना हो जाएगा। इसकी डिस्प्ले की 1,100 निट्स ब्राइटनेस की वजह से धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। इसमें Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी है ताकि आंखों को कम थकान हो।

तेज परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Moto Book 60 Pro को तेज परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दो प्रोसेसर ऑप्शन जिसमें पहला Intel Core Ultra 5 और दूसरा Intel Core Ultra 7 दिए गए हैं। इसके साथ 16GB और 32GB RAM मिलती है। इसमें 1TB SSD स्टोरेज है, जिसमें बड़ी फाइल्स भी आसानी से सेव हो जाती हैं और लैपटॉप फास्ट चलता है। यह Windows 11 Home पर चलता है जो नया और यूज़र फ्रेंडली है।
स्मार्ट फीचर्स और ऑडियो
इस लैपटॉप में कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें Smart Connect दिया गया है, जिसकी मदद से लैपटॉप से टैबलेट को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, Bluetooth के साथ Swipe to Stream फीचर भी है जिससे ऐप्स को बड़ी स्क्रीन पर शिफ्ट किया जा सकता है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos स्पीकर्स दिए गए हैं जो साफ और दमदार आवाज़ देते हैं।

बैटरी की बात करें तो Moto Book 60 Pro में 60Wh बैटरी दी गई है। यह बैटरी लंबे समय तक चलती है और इसमें 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी बैटरी जल्दी चार्ज होकर ज्यादा समय तक काम करेगी।
Moto Book 60 Pro की कीमत और वेरिएंट्स
इसे मॉडल में पेश किया गया है। इसका पहला मॉडल Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ आता है। इसकी कीमत 64,990 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर के बाद इसे 59,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि दूसरा मॉडल Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर और 32GB RAM के साथ आता है। इसकी कीमत 80,990 रुपये है, लेकिन ऑफर के बाद यह 75,990 रुपये में मिलेगा।
अगर आप 2025 में ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी बैकअप हो तो Moto Book 60 Pro आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत भी इसके फीचर्स को देखते हुए काफी सही लगती है।
इन्हें भी पढ़ें:










