KVS Admission 2025: अगर आप अपने बच्चे का केंद्रीय विद्यालय (KV) में एडमिशन करवाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अहम अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कक्षा 1 और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अभिभावक 7 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 रात 10 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी की जा सकती है।
KVS Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
क्रम संख्या | विवरण | तिथि |
1 | ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 7 मार्च 2025 सुबह 10 बजे |
2 | आवेदन की अंतिम तिथि | 21 मार्च 2025 रात 10 बजे |
3 | कक्षा 1 और वेटिंग लिस्ट की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | 25 मार्च 2025 |
4 | बाल वाटिका में चयनित छात्रों की सूची जारी होने की तारीख | 26 मार्च 2025 |
5 | अगर सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी सूची जारी होगी | 2 अप्रैल 2025 |
6 | आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC) के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन | 7 अप्रैल 2025 |
7 | आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 8 अप्रैल 2025 |
कक्षा 1 और बाल वाटिका में एडमिशन के लिए आयु सीमा
केवीएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, बाल वाटिका (प्राथमिक कक्षाएं) में एडमिशन के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- बाल वाटिका-1: 3 से 4 वर्ष
- बाल वाटिका-2: 4 से 5 वर्ष
- बाल वाटिका-3: 5 से 6 वर्ष
KVS Admission 2025: कैसे करें केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन
स्टेप 1: सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए KV Admission 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 4: फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके रख लें।
बाल वाटिका-2 और अन्य कक्षाओं में ऐसे होगा प्रवेश जानें पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बाल वाटिका-2, कक्षा 2 और अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया 2 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी। हालांकि यह एडमिशन केवल उन्हीं कक्षाओं में दिया जाएगा जहां सीटें रिक्त होंगी।
बाल वाटिका-2, कक्षा-2 और अन्य कक्षाओं में एडमिशन की महत्वपूर्ण तिथियां
विवरण | तिथि |
एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 2 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 अप्रैल 2025 |
चयनित छात्रों की पहली सूची जारी होने की तिथि | 17 अप्रैल 2025 |
सभी कक्षाओं (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
एडमिशन प्रक्रिया में किन्हें प्राथमिकता मिलेगी
अगर 30 जून तक सीटें खाली रह जाती हैं तो 40 सीटों की अधिकतम सीमा तक उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी जो विशेष श्रेणी (SC/ST/OBC) के अंतर्गत आते हैं या किसी विशेषाधिकार के तहत आते हैं।
KVS Admission 2025: अभिभावकों के लिए जरूरी बातें
- आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी इसलिए समय पर आवेदन करें।
- आयु प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन करते समय कोई दिक्कत न हो।
- अगर पहली सूची में नाम नहीं आता है तो दूसरी और तीसरी सूची का इंतजार करें।
- सीटें खाली रहने की स्थिति में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत विशेष श्रेणी के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आप अधिक जानकारी के लीए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन और पूरा शिड्यूल आदि पढ़ सकते है।