जमशेदपुर : तुलसी भवन की साहित्य समिति की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार छायावाद के चार स्तम्भों में से एक सुमित्रा नन्दन पंत एवं विश्वविख्यात कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका की अध्यक्षता एवं यमुना तिवारी व्यथित के संचालन में आयोजित इस समारोह में तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया. मौके पर तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ हुई. अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने सुमित्रानन्दन पंत एवं वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने रवीन्द्रनाथ टैगोर का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अगले सत्र में ‘काव्य कलश’ के अन्तर्गत शहर के 31 नामचीन कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. इनमें वसंत जमशेदपुरी, अशोक पाठक ‘स्नेही’, नीता सागर चौधरी, ममता कर्ण ‘मनस्वी’, वीणा कुमारी, राजेश चरण, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, राजेन्द्र साह ‘राज’, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, बलबिन्दर सिंह, प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, मनीष कुमार पाठक, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, डॉ अरुण कुमार शर्मा, शिव नन्दन प्रसाद, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, विद्या शंकर विद्यार्थी, शेषनाथ सिंह ‘शरद’, डॉ उदय प्रताप हयात, क्षमाश्री दुबे, सुनील सैलानी, विमल किशोर ‘विमल’ तथा प्रसन्न वदन मेहता प्रमुख रहे, जबकि समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, डॉ संजय पाठक ‘सनेही’, सतप्रीत सिंह एवं प्रशांत कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही. कार्यक्रम के अंत में तुलसी भवन के प्राय: हर कार्यक्रम में उपस्थित रहनेवाले वरीय पत्रकार, झारखंड प्रदीप पत्रिका के सम्पादक सिद्धनाथ दुबे के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रख कर प्रार्थना की गई.