जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन में वसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को मां सरस्वती की पूजा आयोजित की गई. इस अवसर पर पुरोहित पं सुजीत द्विवेदी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराई. पूजा में संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका तथा साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा यजमान रहे. मौके पर संस्थान के मुखपत्र ‘तुलसी प्रभा’ का नवीन अंक भी मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करने के उपरान्त संस्थान के न्यासी द्वय अरुण कुमार तिवारी एवं मुरलीधर केडिया, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका, कोषाध्यक्ष विमल जालान एवं मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने संयुक्त रूप से लोकार्पित किया. इसके पश्चात डॉ रागिनी भूषण, उपासना सिन्हा व अन्य ने स्वरचित सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया.
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अरुण कुमार तिवारी, मुरलीधर केडिया, सुभाष चन्द्र मूनका, विमल जालान, डॉ प्रसेनजित तिवारी, ओम प्रकाश अग्रवाल, डॉ रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, डॉ अजय कुमार ओझा, अशोक पाठक ‘स्नेही’, सुरेश चन्द्र झा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वसंत जमशेदपुरी, बलविन्दर सिंह, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, उपासना सिन्हा, नीता सागर चौधरी, रीना सिन्हा, अनिता निधि, अजय प्रजापति, सुधा प्रजापति, वीणा कुमारी नंदिनी, नीता सागर चौधरी, शकुन्तला शर्मा, ममता कर्ण, हरि किशन चावला, माधुरी मिश्र, सुदीप्ता जेठी राउत, पूनम सिंह, दुर्योधन सिंह, हरभजन सिंह रहबर समेत संस्थान के सारे कर्मचारी तथा शहर के कई अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे.