जमशेदपुर : जमशेदपुर गायत्री परिवार, टेल्को एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट टाटानगर की ओर से गुरुवार को टेल्को कार्तिक नगर में चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन, गुरुवार को सुबह 9.30 बजे से टेल्को कार्तिक नगर सामुदायिक विकास मैदान में गायत्री परिवार ट्रस्ट टाटानगर के सौजन्य से चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का पूजन प्रारंभ हुआ.
दिन के करीब 1 बजे तक पूजन के पश्चात हवन एवं उसके बाद आरती की गई. पूर्णाहुति के पश्चात भोग प्रसाद की व्यवस्था भी की गई. इसमें करीब 300 परिजनों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं संध्या 5 बजे से 7 बजे तक पुराण कथा का आयोजन हुआ. वही आज दीपोत्सव का योजन भी हुआ.
इसमें मुख्य रूप से जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए. जहां उनका गायत्री परिवार की ओर से स्वागत किया गया. वहीं दीपोत्सव में लगभग दो हजार दीप जलाये गये और संध्या काल में आरती केसाथ यज्ञानुष्ठान संपन्न हुआ.