गालूडीह: हेंदलजुड़ी पंचायत के कालाझोर गांव में मंगलवार को झामुमो के हेंदलजुड़ी पंचायत कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पंचायत के मुख्य संयोजक श्यामू टुडू ने की. प्रखंड संयोजक मंडली के प्रभारी बड़ा दुर्गाचरण मुर्मू की उपस्थिति में पंचायत के नेता, कार्यकर्ता और सदस्य शामिल हुए. सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया.
इसमें श्यामू टुडू को अध्यक्ष, चीन मुर्मू सचिव, रामचंद्र मुर्मू कोषाध्यक्ष, सुकु हांसदा उपाध्यक्ष, सह सचिव पद पर सिदो मुर्मू और सबेन माझी, संगठन सचिव गणेश किस्कु, सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सोनाराम सोरेन को सौंपी गयी. इस मौके पर दुर्गाचरण मुर्मू, भांखिलाल मुर्मू, सबेन माझी, हरिपद महतो, मिर्जा हांसदा, चीन मुर्मू, सुकु हांसदा, गणेश किस्कु, श्याम हांसदा, सिदो मुर्मू, दुर्लभ राम सोरेन, विक्रम बास्के, गुरुदास हेंब्रम आदि उपस्थित थे.