जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा गणेश पूजा मैदान में मैथिली उत्कर्ष संस्थान द्वारा यज्ञोपवित का प्रथम दिन बांस कट्टी एवं मंडप छादन का आयोजन प्रारंभ हुआ. इसमें सभी 31 बटुक एवं बटुक परिवार सहित मैथिल समाज के बहुत सारे लोग सम्मिलित हुए एवं शाम तक मंडप का निर्माण किया गया. इसमें यज्ञोपवीत संरक्षक पीएन झा एवं अध्यक्ष उमानाथ झा, सहित गणपति झा, पुरन झा, बाबू साहब, नरेश कुमार चौधरी, रंजीत कुमार झा, प्रवीण कुमार मिश्र, विजय चन्द्र झा, पोंटी झा, मन्नू झा ,अशोक कुमार मिश्र, अनिल कुमार झा, हरे राम झा, विनय कुमार चौधरी, सूर्य कांत झा, बसंत कुमार मिश्र , तुरंत झा , अजय कुमार झा , प्रेम कुमार झा, धर्मेश झा लड्डू, राजेश कुमार झा, अजय कुमार झा, रणधीर कुमार झा एवं सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए.