सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक खुशी की खबर है। ICAR CRRI ने 2025 में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों की मांग की है। अगर आपको लगता है आप प्रॉजेक्ट असिस्टेंट और AFO जैसे पदों पर काम करने योग्य हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 6 जून 2025 तय की गई है।
कुल पदों की जानकारी:
इस भर्ती के लिए कुल 12 पदों को भरा जाएगा जिसमें प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के लिए 6 पद, प्रॉजेक्ट असिस्टेंट के लिए 5 पद जबकि AFO के लिए केवल 1 ही पद सुरक्षित रखा गया है। इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के हिसाब से सैलरी दी जाएगी।
योग्यता से जुड़ी जानकारी:
इस भर्ती के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा जिनके पास BBA, ITI, M.Sc या MBA/PGDM जैसी डिग्रियां होंगी। अगर बात आए उम्र की तो उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 50 साल होनी चाहिए जबकि अगर आपका संबंध आरक्षित वर्ग से है तो आपको उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी और अन्य लाभ:
इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव पद के लिए ₹42,000 प्रतिमाह के साथ ₹8,000 का ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट असिस्टेंट को ₹24,000 वेतन प्रतिमाह ₹6,000 ट्रैवल अलाउंस के साथ मिलेगा। AFO पद के लिए उम्मीदवारों को ₹18,000 प्रतिमाह (कॉनसोलिडेटेड) का वेतन दिया जाएगा। यह सैलरी पूरी तरह फिक्स है और इसके अलावा कोई अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा।
किस तरह करें आवेदन:
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
1. उम्मीदवार को सबसे पहले ICAR CRRI की आधिकारिक वेबसाइट icar-nrri.in पर जाना होगा।
2. वहां पर “Recruitment” सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें।
3. फिर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।
4. दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
5. सबसे आखिर में फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूले।
ICAR CRRI द्वारा निकली गई यह भर्ती रिसर्च और कृषि के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सपनों को साकार करने और उड़ान देने का मौका देती है। अगर आपको लगता है कि आप इस भर्ती की तय की गई योग्यताओं और शर्तों को पूरा करते हैं, तो देर किए बिना 6 जून 2025 से पहले आवेदन करें।