मेष राशि
आज उधार मांगने के लिए कोई लेनदार आपके घर आ सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक रूप से परेशानी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप उनका ध्यान रखते हैं। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का एहसास होगा। आज आप अपने जीवन साथी से काफी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। रात के वक्त आज आप बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल सकते हैं क्योंकि आपके दिमाग में कोई उलझन रहेगी और आप उसका हल नहीं ढूंढ पाएंगे।
वृष राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किए जाएंगे। जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। किसी ऐसे शख्स का फोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
मिथुन राशि
आज आप दूसरों पर कुछ ज्यादा मेहरबानी कर सकते हैं। जिसके चलते पैसा खर्चा हो सकता हैं। कुछ समय आप अपने शौक और अपने परिवार वालों की मदद में भी खर्च कर सकते हैं। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन अधिक देर के लिए नहीं होगी। यात्रा के दौरान आप नयी स्थानों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। घर की परेशानियां आपको बेवजह तनाव दे सकती हैं। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है। आपका मित्र आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है। जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।
कर्क राशि
आज आप जिन लोगों को जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। एक शानदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। आपके परिवार को आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। यदि आपसे कोई बात करना चाहे और आपका मूड बात करने का न हो तो आपको शांति से उसे यह बात समझानी चाहिए।
सिंह राशि
बात ब्यवहार करते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालांकि अपने चयन में सावधानी बरतें। अच्छे दोस्त उस खजाने की तरह होते हैं, जिसे सारी जिंदगी दिल के करीब रखा जाता है। दिन को अहम बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। जिंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि
आपका आकर्षक ब्यवहार दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा। जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। अगर आपको किसी ऐसी जगह से बुलावा आया है जहां पहले आप कभी नहीं गए हैं, तो कृतज्ञता से उसे स्वीकार कर लें। रोमांस के लिहाज से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खूबसूरत है। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मजा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शांत और तरोताजा महसूस करेंगे।
तुला राशि
आज दिल दिमाग को शांत रखकर निवेश करें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। आज के दिन बाहर का भोजन आपके पेट की हालात खराब कर सकता है। इसलिए बाहर खाने से आज बचें।
वृश्चिक राशि
सेहत को लेकर ज्यादा देखभाल की आवश्यकता है। आर्थिक तौर पर हुए सुधार के चलते आप आसानी से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ जीने का हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह टल सकती है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। आज छुट्टी बेकार हो सकती है। इस पर सोचने की बजाय बाकी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं, इस पर विचार करें।
धनु राशि
आज आप पैसे की अहमियत को अच्छे से समझेंगे। इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा समय बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आप और आपका प्रेमिका, आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है। जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकती है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें।
मकर राशि
क्षणिक क्रोध विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकती है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।
कुंभ राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। प्रेम का एहसास करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे, आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है। जहां केवल आप और आपका जीवनसाथी साथ हों। लोगों से दूरी बनाना कई बार जरुरी होता है लेकिन उन लोगों से दूरी न बनाएं जो आपके शुभचिंतक हैं।
मीन राशि
आज करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आपकी आर्थिक स्थिति को खराब कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद उठाएं। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आते हैं तो उन्हें ज्यादा तवज्जो न दें। ऐसे लोग आपकी मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है। आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको परेशान करते रहेगी। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। आज आप सब चिंताओं से मुक्त होकर अपनी रचनात्मकता को बाहर निकाल सकते हैं।