दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने साल 2025 के लिए कई पदों को भरना का ऐलान किया है। यह भर्ती ग्रुप B और ग्रुप सी पदों के लिए होने वाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं , तो ये नौकरी आपको एक दिशा दे सकती है। इस भर्ती के लिए आवेदन 8 जुलाई 2025 से शुर हो जाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त रखी गई है।
कुल कितने पद
इस भर्ती के तहत 2,119 पदों को भरा जाएगा। ये सभी पद अलग अलग पोस्ट के लिए होंगे जो कुछ इस तरह से होंगे।
Warder (Male): 1676 पद
Assistant (Operation Room): 120 पद
Technician (Medical): 70 पद
Pharmacist (Ayurveda): 19 पद
Laboratory Technician: 30 पद
PGT English (Male): 64 पद
PGT English (Female): 29 पद
Domestic Science Teacher: 26 पद
इन डिग्रियों की मांग
इस भर्ती के लिए जिन पदों को भरा जाएगा उनके लिए अलग अलग योग्यता की मांग की गई है। अगर हम आप तौर पर देखें तो 10वीं, 12वीं, B.A, B.Sc, B.Ed, B.Tech/B.E, M.A, या Post Graduate डिग्री धारकों के लिए इस भर्ती को भी इस भर्ती के तहत मौका मिलेगा।
अगर उम्र सीमा की बात करें, तो इनमें से कुछ पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है जबकि कुछ के लिए 30 साल तय की गई है। इसके अलावा कुछ की उम्र सीमा 18 से 32 साल के बीच भी है। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं, तो आपको उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन फीस भी देनी होगी
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि महिलाओं, SC/ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए कोई आवेदन फीस तय नहीं की गई है।
सैलरी से जुड़ी जानकारी
इस भर्ती के लिए अलग अलग पदों के लिए अगर अलग सैलरी तय की गई है। PGT टीचर्स को ₹47,600 से ₹1,51,100 की सैलरी, Warder को ₹21,700 से ₹69,100 की सैलरी, Assistant को 19,900 से ₹63,200 तक की सैलरी, Technician के लिए ₹25,500 से ₹81,100 तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कुछ और पद हैं जिनकी सैलरी भी अलग अलग है। इसकी ज्यादा जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।
चयन होगा ऐसे
इस भर्ती के लिए अलग अलग पद के लिए चयन भी अलग अलग तय किया गया है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से चुना जाएगा जबकि कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। परीक्षा की तारीख और सिलेबस की ज्यादा जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगी।
आवेदन कैसे करें
1. DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
4. आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें।
DSSSB की यह भर्ती 2025 में उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का मौका मिलता है। अगर आप योग्यता को पूरा करते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। योग्य उम्मीदवार देर न करते हुए आवेदन करें।