Business Ideas for Women at Home in India: पिछले काफी समय से पुरुषों के साथ ही महिला बिजनेस वूमेन की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है। बिजनेस के सेक्टर में महिलाओं के योगदान को देखते हुए सरकार भी कई प्रकार से उनकी मदद करती हैं। यहां पर आज हम कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया बताएंगे जो महिलाएं घर बैठे ही शुरू कर सकती हैं। अगर गांव में रहने वाली महिलाएं भी बिजनेस के सेक्टर में आगे बढ़ना चाहती हैं तो नीचे दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगिता साबित होगी।
जहां पर पांच ऐसे बिजनेस आइडिया हम आपको बताएंगे जो महिलाओं के लिए घर बैठे शुरू करने के लिए सबसे अच्छे हैं। भारत के गांव में रहने वाली महिलाएं या शहर में रहने वाली महिलाएं यह बिजनेस शुरू कर सकती हैं।
Dulhan Shop
सामान्य तौर पर देखा जाता है की लड़की की जब शादी होती है तो उसको तैयार करने के लिए एक महिला डिजाइनर को ही बुलाया जाता है। महिलाओं के लिए शादी के सभी प्रकार के कपड़े और जरूरी ज्वेलरी एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाए इसके लिए दुल्हन शॉप ओपन की जा सकती है। दुल्हन शॉप का बिजनेस इंडिया में बहुत ज्यादा चलता है। दुल्हन शॉप को शुरू करने के लिए आपको थोड़ी बहुत इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी। आपको दुल्हन के लहंगे साड़ियां ज्वेलरी बैंगल्स आदि खरीदने होंगे। जहां पर आपको बहुत अच्छी कमाई का मौका मिलता है। आप चाहे तो रेंट पर भी दुल्हन के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध करवा सकती हैं।
Beauty Saloon
ब्यूटी पार्लर महिलाओं के लिए एक बहुत ही जरूरी जगह होती है लेकिन आप एक महिला है और खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू करना चाहती है तो इसके लिए आपको थोड़े बहुत इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता होती है। आप कौन-कौन सी सर्विस देगी क्या रेट पर देने वाली है। वह आपको पहले से ही डिसाइड करना होगा ब्यूटी सालों ओपन करने के लिए एक अच्छी जगह की जरूरत होती है। साथ ही आपको कुछ लाइसेंस की भी आवश्यकता होती है। इस काम को करके आराम से हर महीने ₹25000 से लेकर ₹100000 तक कमाई जा सकते हैं।
Catering Business
कैटरिंग बिजनेस शुरू करना महिलाओं के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। महिलाएं कुकिंग में हमेशा से ही एक्सपर्ट होती हैं। ऐसे में मात्र ₹50000 से लेकर ₹100000 तक की लागत में एक अच्छा कैटरिंग बिजनेस या कुकिंग बिजनेस शुरू किया जा सकता है। आसपास के क्षेत्र में किस प्रकार के फूड आइटम ज्यादा पॉपुलर है। आप उनको बहुत ही टेस्टी तरीके से बनाकर लोगों को बेच सकती है। साथ ही आप अलग-अलग इवेंट में पार्टिसिपेट करके आर्डर भी ले सकती हैं। यहां पर आपकी हर महीने की कमाई ₹50000 से ज्यादा हो सकती है।
Online Bakery Business
भारत के अंदर बकरी का बिजनेस बहुत ही अच्छा चलता है इस बिजनेस को अगर आप अच्छे लेवल पर शुरू करना चाहती हैं तो लगभग ₹200000 का इन्वेस्टमेंट कर सकती हैं। इस बिजनेस के अंतर्गत आप कुछ जरूरी उपकरण और मशीन खरीदने की और बकरी प्रोडक्ट बनाना शुरू कर सकती हैं। आपको कुछ ओवन और पैकेजिंग सामग्री भी खरीदनी होगी साथ ही फूड डिपार्टमेंट से एक लाइसेंस भी लेना होगा। इस काम को करके महिलाएं हर महीने अच्छा पैसा कमा सकती हैं। ऑनलाइन जैसे-जैसे ऑर्डर आने लगेंगे कमाई बढ़ने लगेगी इसके साथ ही आपको मार्केटिंग पर भी फोकस करना होगा।
Day Care School
आजकल महिला और पुरुष दोनों ही जॉब करते हैं ऐसे में उनके बच्चों की देखभाल के लिए डे केयर स्कूल की जरूरत पड़ती है। अगर आप एक महिला है जो गांव में या शहर में रहती हैं तो दे केयर स्कूल शुरू कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा इनवेस्टमेंट की आवश्यकता नहीं है। आप अपने आसपास के ऐसे बच्चों के बारे में पता करेंगे जिनके माता-पिता जॉब करते हैं और बच्चों की देखभाल के लिए समय नहीं है। आप उनके माता-पिता से कांटेक्ट करके उन बच्चों को अपने डे केयर स्कूल में ला सकती हैं। यहां पर हर महीने आप ऐसे माता-पिता से एक फीस प्राप्त कर सकती हैं और अपना डे केयर स्कूल चला सकती हैं आप चाहे तो दे केयर सेंटर भी चला सकती हैं।