अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो State Level Police Recruitment Board, Assam ने Assam Police Jail Warder Recruitment 2026 के तहत कुल 138 जेल वार्डर पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। यह भर्ती 10वीं कक्षा पास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। ये भर्ती ऑनलाइन मोड में रखी गई है। आप आसनी से घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में पदों का आरक्षण अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से तय किया गया है। Unreserved कैटेगरी के लिए 77 पद, OBC/MOBC के लिए 27 पद, Tea Tribes & Adivasi Communities के लिए 4 पद, SC के लिए 10 पद, ST (P) के लिए 13 पद और ST (H) के लिए 7 पद तय किए गए हैं। इस भर्ती के लिए कुल मिलाकर 115 पद पुरुष उम्मीदवारों और 23 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। इस तरह ये भर्ती महिला और पुरुष दोनों को नौकरी का मौका देती है।

कौन कर सकता है आवेदन?
Assam Police Jail Warder Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का HSLC या उस की तरह किसी डिग्री का होना जरूरी है। यह परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या काउंसिल से होनी चाहिए। इसके अलावा ये भी जरूरी है कि उम्मीदवार भारत का नागरिक हो। उम्मीदवार असम राज्य के नियमों के हिसाब से योग्य होना चाहिए। साथ साथ उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना भी जरूरी है। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन?
Assam Police Jail Warder Recruitment 2026 की सिलेक्शन प्रोसेस को कई भागों में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) और Medical Examination से गुजरना होगा, जिसके बाद Physical Standard Test (PST) लिया जाएगा। इसके बाद चुने जाने वाले उम्मीदवारों को Written Test के लिए बुलाया जाएगा। सबसे आखिर में उम्मीदवारों को Oral / Viva Voce देना होगा।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो slprbassam.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आप योग्य हैं, तो Assam Police Jail Warder Recruitment 2026 ek शानदार मौका है करियर में आगे बढ़ने का।
इन्हें भी पढ़ें:










