राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम द्वारा 4 मार्च 2025 को असम पुलिस कांस्टेबल तथा ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम के माध्यम से कुल 654 खाली पदों पर योग्य कैंडीडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। जिन कैंडीडेट्स ने यह एग्जाम दिया था, वह अब अपना रिज़ल्ट SLPRB असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा किया गया रिज़ल्ट का ऐलान:
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा द्वारा फेसबुक लाइव सत्र के दौरान इस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान किया गया है। इस मौके पर उन्होंने असम पुलिस एसआई, कमांडो बटालियन कांस्टेबल, कांस्टेबल तथा एडीआरई ग्रेड 3 और 4 जैसी दूसरी भर्ती परीक्षाओं के अपडेट भी साझा किए हैं। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रिजल्ट का ऐलान किए जाने से कैंडीडेट्स में काफी खुशी मिली है।
रोल नंबर से करें रिज़ल्ट चेक:
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रोल नंबर की ज़रूरत होगी। यदि किसी कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर कोई तकनीकी परेशानी आती है, तो SLPRB असम द्वारा हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल सपोर्ट की सुविधा भी दी गई है। इन की डीटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PET:
जिन कैंडीडेट्स ने इस रिटेन एग्जाम में सफलता हासिल की है, उन्हें अब अगले चरण की तैयारी करनी होगी। चयन प्रक्रिया में अब अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) है। PET के अंदर कैंडिडेट्स को अलग-अलग शारीरिक परीक्षणों से गुजरना होगा, जिस में दौड़, पुश अप्स और अन्य फिटनेस टेस्ट शामिल होंगे। चयन किए गए कैंडिडेट्स को इन एग्जाम की तारीखों और अन्य ज़रूरी निर्देशों के लिए SLPRB असम की वेबसाइट पर समय समय पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।
किस तरह से करें रिजल्ट चेक?
असम पुलिस ड्राइवर तथा कांस्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
1. इसके लिए सबसे पहले SLPRB असम की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
2. उसके बाद होम पेज पर दिए गए “असम पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक कर दें।
3. उसके बाद लोगिन पोर्टल में अपना रोल नंबर तथा डेट ऑफ बर्थ डालें।
4. इसके बाद ‘सबमिट’ के बटन पर क्लिक करें और आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
5. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और फ्यूचर के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
भर्ती से जुड़ी ज़रूरी डीटेल्स:
असम पुलिस भर्ती 2025 के इस चरण में सफलता हासिल करने वाले कैंडिडेट्स के लिए आगे की प्रक्रिया बेहद ज़रूरी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के बाद आखिरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके बेस्ड पर नियुक्तियां की जाएगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और शारीरिक परीक्षा के लिए खुद को फिट बनाएं।
जाॅब का गोल्डन चांस:
सरकारी जॉब की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह भर्ती एक शानदार मौका है। इस एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स को असम पुलिस में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो एक प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी भरा कार्य क्षेत्र है। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह SLPRB असम की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। जिससे कोई भी ज़रूरी नोटिफिकेशन छूट न जाए।