Aadhaar Card Correction: आधार कार्ड में अगर हमें किसी भी प्रकार का अपडेट करना है तो उसके लिए हमें आधार सेवा केंद्र पर जाकर एक लंबी प्रक्रिया को फॉलो करना होता है। इसमें कई प्रकार से हमारी आंखों का स्कैन, बायोमेट्रिक स्कैन आदि करना होता है। कई बार ऐसा होता है कि आपका नाम में या पिताजी के नाम में कोई स्पेलिंग मिस्टेक होती है तो उसे ठीक करने के प्रक्रिया बहुत ही ज्यादा कठिन थी, जिसे अब अपडेट कर दिया गया है।
अगर आपके पिता के नाम में किसी भी प्रकार की स्पेलिंग मिस्टेक है तो अब उसके लिए आप सिर्फ अपने आधार कार्ड का उपयोग करके करेक्शन करवा सकते हैं।
पहले ऐसे होता था आधार कार्ड में करेक्शन
पहले जब आपके पिता के नाम में कोई भी मिस्टेक होती थी तो उसका करेक्शन करने के लिए आपको सबसे पहले अपना थंब इंप्रेशन देकर खुद को आधार सेवा केंद्र पर वेरीफाई करना होता था। इसके साथ ही आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाता था। उसके बाद ही आपके पिता के नाम के करेक्शन के लिए अप्लाई करना होता था।
अब ऐसे होगा आधार कार्ड में सुधार
अब सरकार ने आधार कार्ड में पिताजी के नाम की मिस्टेक को सुधारने की प्रक्रिया को बदल दिया है। यहां पर अगर आप किसी आधार सेवा केंद्र पर जाएंगे तो ऑपरेटर आपका आधार कार्ड का उपयोग करके माता-पिता के नाम को अपडेट कर सकता है। इसके लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होता है।
- सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन करना होगा।
- यहां पर आपको मेरा आधार ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- बहुत सारी दिशा निर्देश आपको दिए जाएंगे उन्हें ध्यान से पढ़ लेना है।
- इसके बाद आपको नाम अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।
- यहां पर आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
- इसके बाद आधार ऑपरेटर आपके एप्लीकेशन को सबमिट कर देगा और एक रसीद आपको मिल जाए जिसको डाउनलोड और प्रिंट कर लेना है।
फ्री में हो रहा आधार अपडेट
वर्तमान समय में आधार एकदम फ्री में अपडेट हो रहा है लेकिन जल्द ही इसके लिए एक फीस लेना शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में आप अंतिम तिथि से पहले अपना आधार बिल्कुल फ्री में अपडेट कर लें। सरकार इसके लिए लगातार लोगों को जागरुक कर रही है। बाद में आपको प्रत्येक अपडेट के लिए ₹50 से लेकर ₹100 तक की फीस देनी पड़ सकती है। आप अपना आधार कार्ड आज जल्दी चेक करें। अगर माता-पिता के नाम में किसी भी प्रकार की स्पेलिंग मिस्टेक है तो उसे अभी ठीक करवा ले।
क्यों जरुरी है आधार कार्ड
आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो भारत के लगभग सभी लोगों के पास है। इस आधार कार्ड का उपयोग करके आपको ही प्रकार की सर्विस जैसे बैंकिंग सर्विस, कॉलेज स्कूल आदि में एडमिशन की सर्विस, विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की सर्विस आदि का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपके आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के मिस्टेक है तो आपको ऐसी सुविधाओं का लाभ उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।