• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

फिलीपींस-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की नई शुरुआत : मोदी

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
फिलीपींस-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की नई शुरुआत : मोदी

नई दिल्ली।  फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहमान राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन प्रांगण में गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्होंने तीन सेनाओं की सलामी गारद का निरीक्षण किया। श्री मार्कोस जूनियर चार से आठ अगस्त तक भारत की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने संयुक्त रूप से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने की मंगलवार को घोषणा की।

इस अवसर पर भारत और फिलीपींस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां के हैदराबाद हाउस में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस वर्ष भारत और फिलीपींस अपने कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और राष्ट्रपति मार्कोस की भारत यात्रा इस संदर्भ में विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा, हमारे कूटनीतिक संबंध भले ही नए हैं, लेकिन हमारी सभ्यताओं के संपर्क बहुत प्राचीन हैं।

फिलीपींस की रामायण महाराडिया लवाणा इसका प्रमाण है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डिजिटल तकनीक, पर्यटन तथा रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने वाले समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। भारतीय और फिलीपींस सशस्त्र बलों के बीच तीन संदर्भ शर्तों का आदान-प्रदान भी हुआ, जो रक्षा सहयोग में बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत और फिलीपींस का द्विपक्षीय व्यापार तीन अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। इसे और मजबूत करने के लिए भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा, हम विकास साझेदारी के अंतर्गत फिलीपींस में त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं की संख्या बढ़ाएंगे और संप्रभु डेटा क्लाउड अवसंरचना के विकास में भी सहयोग देंगे। रक्षा सहयोग के क्षेत्र में, भारतीय नौसेना के तीन जहाज फिलीपींस में नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत हो रहे समुद्री संबंधों का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश मानवीय सहायता, आपदा राहत और खोज व बचाव अभियानों में एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े होने के लिए फिलीपींस सरकार का आभार जताया।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिलीपींस द्वारा भारतीय नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री देने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत भी फिलीपींस के पर्यटकों को मुफ़्त ई-वीजा सुविधा देगा। दिल्ली और मनीला के बीच सीधी उड़ानों की शुरूआत के लिए प्रयास जारी हैं। मोदी ने कहा कि फिलीपींस भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और महासागर विजन का अहम साझेदार है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नियम आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और फिलीपींस अपनी इच्छा से मित्र हैं और नियति से साझेदार। हमारी यह दोस्ती सिर्फ़ अतीत का संबंध नहीं है, बल्कि भविष्य का एक वादा है।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
iPad Air (2026) Launched in India With M4 Chip: दमदार परफॉर्मेंस और 13-Inch डिस्प्ले के साथ नई शुरुआत

iPad Air (2026) Launched in India With M4 Chip: दमदार परफॉर्मेंस और 13-Inch डिस्प्ले के साथ नई शुरुआत

March 3, 2026
OnePlus 13s की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹10,000 तक सस्ता हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन

OnePlus 13s की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹10,000 तक सस्ता हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन

March 3, 2026
Xiaomi 17 Ultra हाई-एंड फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च

Xiaomi 17 Ultra हाई-एंड फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च

March 3, 2026
Apple iPhone 17 Pro Max: खरीदने का सही मौका डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स साथ में

Apple iPhone 17 Pro Max: खरीदने का सही मौका डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स साथ में

March 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.