• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

अमेरिका ने 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0

अमेरिका ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों का व्यापार करने के आरोप में भारत की 6 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के ताजा प्रतिबंधों का सामने करने वाली भारत की इन 6 कंपनियों के साथ दुनिया भर की 20 कंपनियां शामिल हैं। माना जा रहा है कि ईरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिशों के तहत अमेरिका का ये कदम उठाया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि भारत की 6 कंपनियों समेत दुनिया की 20 कंपनियों ने जानबूझकर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों की खरीदारी की। जिन भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड, रमणीक लाल एस गोसालिया एंड कंपनी, परसिस्टेंट पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड, अल्केमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, जुपिटर डाईकेम प्राइवेट लिमिटेड और कंचन पॉलीमर्स के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पहले से ही ईरान पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसमें पेट्रोलियम सेक्टर में होने वाला व्यापार भी शामिल है। अमेरिका का आरोप है कि प्रतिबंधित की गई भारतीय कंपनियों को पता था कि वे ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स खरीद कर ईरान पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही हैं। इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अमेरिका या अमेरिका के नियंत्रण वाले क्षेत्र में इन कंपनियों की परिसंपत्तियों को फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर इन कंपनियों की पार्टनरशिप वाली कोई कंपनी अमेरिका या अमेरिका के नियंत्रण वाले क्षेत्र में काम कर रही हैं, तो वे कंपनियां भी प्रतिबंध के दायरे में आ जाएगी।

हालांकि ये प्रतिबंध तभी लागू माना जाएगा, जबकि पार्टनरशिप फर्म में प्रतिबंधित भारतीय कंपनी की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत या उससे अधिक की हो। आरोप के मुताबिक ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड ने जुलाई 2024 से जनवरी 2025 के बीच ईरान से 510 लाख डॉलर से अधिक का मेथेनॉल और दूसरे पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स की खरीदारी की। इसी तरह अल्केमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पर 2024 में जनवरी से दिसंबर के दौरान ईरान से 840 लाख से अधिक का पेट्रोल केमिकल उत्पाद खरीदने का आरोप है।

अमेरिका का आरोप है कि ईरान दुनिया में अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों के लिए पैसा इकट्ठा करने में लगा हुआ है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का ये भी कहना है कि दुनिया में अस्थिरता बढ़ाने के लिए ईरान मिडिल ईस्ट में संघर्ष को प्रत्यक्ष और परोक्ष तरीके से प्रोत्साहित कर रहा है। इसीलिए अमेरिका ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाली कंपनियां पर सख्त कदम उठा रहा है, ताकि ईरान दुनिया भर में आतंकवाद और अस्थिरता को बढ़ावा देने के लिए धन संग्रह ना कर सके।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Infinix Smart 20 Review: कम बजट में कैसा है यह नया स्मार्टफोन? जानिए

Infinix Smart 20 Review: कम बजट में कैसा है यह नया स्मार्टफोन? जानिए

July 16, 2026
Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

July 15, 2026
Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

July 15, 2026
Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

July 14, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.