• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Latest

अंजीर की खेती करने वाले किसानों को सरकार देगी ₹50,000 की मदद, ऐसे करें आवेदन

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in Latest
0

Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025: बिहार सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी क्रम में विभाग की तरफ से किसान भाई बहनों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य के चयनित जिलों में किसानों को अंजीर की खेती के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

यह योजना खास तौर पर उन किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यदि आप इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करना चाहते हैं और इसकी जुड़ी हुई सभी जरूरी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से पढ़ें एवं किसी भी जानकारी को बिल्कुल भी इग्नौर ना करें

Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025 :Overview

आर्टिकल का नाम Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025
आर्टिकल का प्रकार कृषि योजना
योजना का नाम बिहार अंजीर विकास योजना 2025
संचालन बिहार राज्य उद्यान निदेशालय
लॉन्च वर्ष 2025
लाभ अंजीर की खेती पर अनुदान (सब्सिडी)
सब्सिडी राशि अधिकतम ₹50,000 तक
न्यूनतम भूमि 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर)
अधिकतम भूमि 5 से 10 एकड़
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025 क्या है?

यह योजना बिहार राज्य के किसानों को अंजीर की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना के तहत किसानों को अंजीर की खेती के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है, जिससे वे कम लागत में बेहतर उत्पादन कर सकें। यह योजना बिहार राज्य के 32 जिलों में लागू की गई है, जहां मिट्टी और जलवायु अंजीर की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है।

Bihar Anjeer Vikas Yojana सब्सिडी का लाभ

इस योजना के अंतर्गत किसानों को कुल ₹50,000 तक की सब्सिडी दी जाती है। इसमें प्रथम वर्ष ₹30,000 की सहायता प्रदान की जाती है जबकि शेष ₹20,000 की राशि दूसरे और तीसरे वर्ष में क्रमशः ₹10,000-₹10,000 की किस्तों में दी जाती है। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। यह सहायता किसानों को पौधरोपण, खाद, सिंचाई और देखरेख जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद करती है।

पात्रता (Bihar Anjeer Vikas Yojana Eligibility Criteria)

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास वैध भूमि दस्तावेज होने चाहिए।
  • न्यूनतम 0.25 एकड़ भूमि पर अंजीर की खेती करनी हो।
  • अधिकतम 5 से 10 एकड़ भूमि पर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
  • भूमि पर किसान का स्वामित्व स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए।
  • भूमि संबंधित नाम स्पष्ट न होने की स्थिति में वंशावली प्रमाणपत्र आवश्यक है।
  • केवल वही किसान योजना के पात्र होंगे जो पहली बार अंजीर की खेती कर रहे हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • भूमि रसीद या स्वामित्व प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • वंशावली प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्थाई मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

How To Apply Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025 Online?

  • सबसे पहले आवेदकों को horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको “Area Expansion Scheme” के सेक्शन में “Anjeer Vikas Yojana” पर क्लिक करें।
  • अब आगे की प्रक्रिया में आपको “Apply Online” पर क्लिक करें और आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा एवं इसे आप ध्यान से भरे।
  • इतना करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एक-एक करके जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करें और उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।
  • अब आपको आगे की प्रक्रिया पूरा करने के लिए अपने नजदीकी जिला कृषि कार्यालय में जाना है और संबंधित अधिकारी से मिलकर आगे की प्रक्रिया पूरा करना है।

Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025 के लाभ

  • किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने का अवसर।
  • अंजीर जैसी नकदी फसल की खेती से आय में बढ़ोतरी।
  • सरकारी सहायता के कारण आर्थिक दबाव कम होता है।
  • कृषि क्षेत्र में विविधता और नवाचार को बढ़ावा।
  • तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की सुविधा।
  • महिला और अनुसूचित जाति/जनजाति किसानों को विशेष प्राथमिकता।
  • उद्यान विभाग की निगरानी में पौध की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है।

Bihar Anjeer Vikas योजना मे चयन प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत आवेदक किसान भाई बहनों के दस्तावेजों की सर्वप्रथम जांच की जाती है। इसके बाद पत्र किसान भाई बहनों की एक लिस्ट तैयार की जाती है। इस लिस्ट में पात्र किसान भाई बहनों को भूमि की स्थिति, पात्रता मानदंड, और आवेदन की सटीकता के आधार पर चयन किया जाता है। चयनित किसानों को सूचित किया जाता है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें सब्सिडी की राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाती है।

अंजीर खेती की विशेष जानकारी

अंजीर एक उच्च मूल्य वाली फसल है, जिसे सूखे और गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में अच्छी पैदावार मिलती है। इसकी खेती के लिए उचित जल निकासी वाली लाल या दोमट मिट्टी उत्तम मानी जाती है। एक हेक्टेयर में करीब 600 से 625 पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधों के बीच 4×4 मीटर की दूरी रखी जाती है। 2-3 वर्षों में पौधे फल देना शुरू कर देते हैं और बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है।

निष्कर्ष

Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025 राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और खेती में विविधता लाने की दिशा में कारगर साबित हो रही है। यह योजना उन किसानों के लिए वरदान है, जो कम समय में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं। यदि आपके पास उपयुक्त भूमि है और आप अंजीर की खेती में रुचि रखते हैं, तो इस योजना का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

Related Posts

Mutual Fund SIP Calculator: हर महीने ₹1000 निवेश करने पर कितना मिलेगा Return?

Mutual Fund SIP Calculator: हर महीने ₹1000 निवेश करने पर कितना मिलेगा Return?

by Abhishek Suthar
May 16, 2026
0

आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पैसा सिर्फ बैंक में पड़ा न रहे, बल्कि भविष्य में...

₹31,999 में आया Infinix Note 60 Pro 5G, डिजाइन और फीचर्स बने चर्चा का कारण

₹31,999 में आया Infinix Note 60 Pro 5G, डिजाइन और फीचर्स बने चर्चा का कारण

by Abhishek Suthar
April 16, 2026
0

Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस...

Infinix Note 60 Pro लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन हुए कन्फर्म

Infinix Note 60 Pro लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन हुए कन्फर्म

by Abhishek Suthar
April 14, 2026
0

Infinix अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से ठीक...

iPhone 15 अब सबसे सस्ते दाम पर Vijay Sales पर बड़ा ऑफर

iPhone 15 अब सबसे सस्ते दाम पर Vijay Sales पर बड़ा ऑफर

by Abhishek Suthar
April 14, 2026
0

Apple का iPhone 15 अब अपने लॉन्च के बाद पहली बार इतने कम दाम पर उपलब्ध हुआ है। यह खबर...

Google Pixel Pro leaks कैमरा और AI फीचर्स से बड़ा बदलाव

Google Pixel Pro leaks कैमरा और AI फीचर्स से बड़ा बदलाव

by Abhishek Suthar
April 13, 2026
0

Google की Pixel सीरीज हमेशा अपने कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। अब आने वाले Google Pixel...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Infinix Smart 20 Review: कम बजट में कैसा है यह नया स्मार्टफोन? जानिए

Infinix Smart 20 Review: कम बजट में कैसा है यह नया स्मार्टफोन? जानिए

July 16, 2026
Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

Maa Inti Bangaaram OTT Release: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म

July 15, 2026
Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

Lava Virat V1 5G: 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

July 15, 2026
Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

July 14, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.