• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Country

एटीएम काटकर चोरी का प्रयास विफल…

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Country
0

अररिया। बिहार में अररिया एसपी कार्यालय और आवास सहित नगर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर अहले सुबह तीन बजे के करीब बस स्टैंड रोड केनरा बैंक के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम सेंटर को गैस कटर से काटकर लूटने का असफल प्रयास किया गया। एसबीआई के मुख्य कंट्रोल रूम में अहले सुबह सवा तीन बजे एटीएम को गैस काटने का फुटेज देखने के बाद कंट्रोल रूम से मकान मालिक मृगेंद्र मणि को फोन कर सूचना दी गई।जिसके बाद मकान मालिक के द्वारा नगर थाना पुलिस समेत एसपी सहित अन्य अधिकारियों और मित्रों को फोन करके सूचना दी।

मकान मालिक ने जिस समय फोन किया था,उस समय एसबीआई कंट्रोल रूम का दावा है कि अज्ञात चोर गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया गया।लेकिन पुलिस की गश्ती गाड़ी समेत पुलिस के त्वरित एक्शन नहीं लेने और विलंब से पहुंचने के कारण पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले अज्ञात चोरों को आभास मिल गया और वे अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।चोर अर्टिगा गाड़ी से एटीएम चोरी करने पहुंचा था और एटीएम मशीन को करीबन आधा काट लिया था।पुलिस का कहना है अर्टिगा गाड़ी से चोर आया था और चांदनी चौक मुख्य बाजार होते हुए पूर्णिया की ओर फरार हो गया।

मामले को लेकर मकान मालिक एवं वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र मणि ने बताया कि सवा तीन बजे के करीबन एसबीआई के कंट्रोल रूम से फोन आया।जिसमें उन्हें बताया गया कि कुछ चोर एटीएम सेंटर में हैं और एटीएम मशीन को गैस कटर से काट रहे हैं।श्री मणि ने बताया कि चूंकि उनका पैतृक आवास कुर्साकांटा प्रखंड में है और वे अपने पैतृक आवास पर थे।जिसके कारण उन्होंने त्वरित नगर थानाध्यक्ष,एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ अपने मित्रों को फोन किया।लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में विलंब हो गई और चोर मौके से फरार हो गए।उन्होंने बताया कि वहां पर तीन सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और पूरे जिले की सीसीटीवी से निगरानी करने का पुलिस दावा कर रही है।लेकिन स्थानीय सीसीटीवी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में एटीएम काटने की जानकारी नहीं हो पाई।लेकिन सैकड़ों किलोमीटर दूर एटीएम काटने का एसबीआई कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी हो जाती है।बावजूद इसके सूचना देने पर पुलिस त्वरित गति से कार्य नहीं करती है।फलस्वरूप चोर भागने में कामयाब हो जाते हैं।उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया और कहा कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस अधिकारियों और बलों की प्रतिनियुक्ति है,लेकिन प्रतिनियुक्त अधिकारी किस तरह काम करते हैं,सहज अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं मौके पर पहुंचे डायल 112 और पुलिस की गश्ती गाड़ी से पहुंचे पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्ष मनीष कुमार का कहना है कि चोर अर्टिगा गाड़ी से पहुंचा था और पुलिस का आने से पहले वे फरार हो गए।चोर गाड़ी लेकर चांदनी चौक मुख्य बाजार होते हुए जीरो माइल होकर पूर्णिया फोरलेन सड़क से फरार हो गए।

 

Related Posts

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Hemant Choubey Join JanSuraj: 17 अगस्त 2025 को बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीजेपी के...

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। सासाराम से शुरू हुई Bihar Voter Adhikar Yatra...

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

by Abhishek Suthar
August 4, 2025
0

Us Postpones Tariff India: 1 अगस्त 2025 की सबसे बड़ी राष्ट्रीय खबर के तौर पर सामने आया है कि अमेरिका...

सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल पर बयान से मचा बवाल

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

पटना। प्रशांत किशोर के बयान पर बिहार भाजपा ने गांधी मैदान थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं की...

‘धरती पर किसी भी दस्तावेज को बनाया जा सकता है जाली’चुनाव आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में आधार और मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Garena Free Fire Max Redeem Codes 23 March 2026: आज के नए कोड से फ्री डायमंड और शानदार स्किन पाएं

Garena Free Fire Max Redeem Codes 23 March 2026: आज के नए कोड से फ्री डायमंड और शानदार स्किन पाएं

March 23, 2026
2026 में Free Fire के लिए Best Sensitivity Settings: हर शॉट बनेगा Headshot

2026 में Free Fire के लिए Best Sensitivity Settings: हर शॉट बनेगा Headshot

March 23, 2026
Vivo X300 Ultra Leak: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही मचा रहा है धमाल

Vivo X300 Ultra Leak: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही मचा रहा है धमाल

March 23, 2026
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: क्या फिल्म बनेगी सुपरहिट? देखें ताजा आंकड़े

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: क्या फिल्म बनेगी सुपरहिट? देखें ताजा आंकड़े

March 23, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.