• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल होने के लिए स्टेडियम के पास उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 फैंस की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फिर इसके बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। आयोग की रिपोर्ट को हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया गया था। कर्नाटक सरकार द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति जॉन माइकल डी’कुन्हा आयोग ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को ‘जनसमूह के लिए अनुपयुक्त और असुरक्षित’ करार दिया है जिससे इस साल के अंत में होने वाले महिला विश्व कप मैचों सहित कुछ बड़े मुकाबलों पर संदेह के बादल छा गए हैं।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है महिला वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल
आयोग ने कहा कि स्टेडियम का डिजाइन और संरचना बड़ी संख्या में फैंस के लिए अनुपयुक्त और असुरक्षित है। इस साल के अंत में आईसीसी महिला विश्व कप का शुरुआती मैच और सेमीफाइनल मकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। इस टिप्पणी को राज्य सरकार द्वारा स्वीकार करने से उन मैचों पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने अगले महीने होने वाले इस साल के महाराजा ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट को पहले ही फैंस के बिना आयोजित करने का फैसला किया है।

आयोग ने दिए अहम सुझाव
आयोग ने यह सिफारिश भी की है कि स्टेडियम अधिकारी उन टूर्नामेंट को दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार करें जिनसे बड़ी भीड़ आने की उम्मीद है। इस तरह के आयोजन ऐसे स्थानों पर हों, जो फैंस की बड़ी संख्या के लिए बेहतर अनुकूल हैं। आयोग ने भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचने के लिए कुछ सुझाव भी दिए है। इसमें प्रवेश और निकास द्वार में सुधार करना शामिल है।

बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग
आयोग ने फिर माना कि इन सुधार के उपायों को पूरा किए बिना ‘बड़े आयोजनों’ से और अधिक नुकसान हो सकता है। इसमें कहा गया है कि जब तब ढांचागत बदलाव नहीं किए जाते तब तक यहां बड़े आयोजन सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं। आयोग ने KSCA के अध्यक्ष रघुराम भट्ट, अब-त्यागपत्र दे चुके सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम, आरसीबी के उपाध्यक्ष राजेश मेनन, डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के एमडी टी वेंकट वर्धन और वीपी सुनील माथुर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का भी सुझाव दिया।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

मेजर लीग सॉकर ने लियोनेल मेसी और जोर्डी आल्बा को किया निलंबित

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंटर मियामी के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और जोर्डी आल्बा को मेजर लीग सॉकर  (एमएलएस) ने एक-एक मैच के लिए...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

The Family Man 4 OTT Release: तीसरे सीजन के अधूरे अंत का मिलेगा जवाब, जानें कब आ रहा है नया कड़क सीजन

June 30, 2026
Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

Welcome to the Jungle Movie Review: स्टार्स की भारी फौज और बिना लॉजिक वाली ‘कड़क’ कॉमेडी, जानें

June 30, 2026
Samsung Galaxy M47 5G: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ एंट्री, जानिए कीमत, फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ एंट्री, जानिए कीमत, फीचर्स

June 30, 2026
3 Most Popular K-Dramas: दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले 3 कोरियन ड्रामा, अगर नहीं देखे तो आज ही करें शुरुआत!

3 Most Popular K-Dramas: दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले 3 कोरियन ड्रामा, अगर नहीं देखे तो आज ही करें शुरुआत!

June 24, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.