• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

गाजा पर दोहा वार्ता संकट में, अमेरिका और इजराइल ने अधिकारियों को वापस बुलाया

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in International
0

दोहा/ कैनबरा/वाशिंगटन। गाजा पट्टी में युद्धविराम पर कतर की राजधानी दोहा में चल रही वार्ता बिना किसी परिणाम के बीच में खत्म हो गई। संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल ने दोहा से अपनी वार्ता टीम को वापस बुला लिया है। अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि हमास प्रतिक्रिया से वह निराश हैं।

सीएनएन की खबर के अनुसार, विटकॉफ ने कहा कि अमेरिका अब बंधकों को वापस लाने के वैकल्पिक विकल्पों पर विचार करेगा। साथ ही गाजा के लोगों के लिए स्थिर वातावरण तैयार करने का प्रयास करेगा। हमास के साथ संभावित अस्थायी युद्धविराम के बारे में परामर्श के लिए इटली पहुंचे विटकॉफ ने कहा कि मध्यस्थों ने बहुतेरे प्रयास किए, लेकिन हमास का रवैया समन्वय या सद्भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके हम संघर्ष को समाप्त करने और गाजा में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए दृढ़ हैं। हमास के हठधर्मी रवैया की वजह से इजराइल ने भी कतर की राजधानी से अपनी वार्ता टीम को भी वापस बुला लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने इजराइल को मानवीयता की दुहाई दी

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शुक्रवार को इजराइल से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने और गाजा में खाद्य सामग्री पहुंचाने की अनुमति देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गाजा मानवीय आपदा की चपेट में है। इसलिए इजराइल संयुक्त राष्ट्र और गैरसरकारी संगठनों को बिना किसी बाधा के काम करने की अनुमति दे। फिलिस्तीनी आबादी के जबरन विस्थापन को रोका जाए। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को इजराइल का समर्थन करने पर गर्व है, लेकिन गाजा के लोगों की स्थिति को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस टिप्पणी के बाद इजराइल ने कहा कि गाजा में खाद्यान की कमी नहीं है। हमास पर खाद्यान्न की कमी का भ्रम फैला रहा है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपनी टिप्पणी में आतंकवादी समूह हमास की क्रूरता की निंदा करते हुए शेष बंधकों को रिहा करने की मांग दोहराई।

अमेरिका ने मैक्रों की घोषणा को खारिज किया

अमेरिका के विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की घोषणा को कड़ाई से खारिज करता है। रुबियो ने एक्स पर लिखा, “यह लापरवाही भरा फैसला हमास के दुष्प्रचार को बढ़ावा देता है और शांति को बाधित करता है। यह 7 अक्टूबर के पीड़ितों के मुंह पर एक तमाचा है।” इजराइली अधिकारियों ने भी मैक्रों की इस घोषणा का कड़ा विरोध किया है।

 

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Motorola Edge 70 Fusion भारत में 6 मार्च 2026 को होगा लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 70 Fusion भारत में 6 मार्च 2026 को होगा लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

March 1, 2026
Realme Narzo Power 5G लॉन्च डेट कन्फर्म: 10,001mAh की दमदार बैटरी के साथ करेगा एंट्री

Realme Narzo Power 5G लॉन्च डेट कन्फर्म: 10,001mAh की दमदार बैटरी के साथ करेगा एंट्री

March 1, 2026
इंटरनेशनल मार्केट में आया Huawei Mate 80 Pro, 50MP कैमरा के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट

इंटरनेशनल मार्केट में आया Huawei Mate 80 Pro, 50MP कैमरा के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट

March 1, 2026
iQOO Z11 Turbo India Launch: कम कीमत में दमदार स्पीड और हाई-एंड फीचर्स का कॉम्बिनेशन

iQOO Z11 Turbo India Launch: कम कीमत में दमदार स्पीड और हाई-एंड फीचर्स का कॉम्बिनेशन

March 1, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.