अगर आप भी इंजीनियरिंग में अपना कैरियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेदक (OFMK) में निकाली गई कुछ ख़ास पदों पर भर्ती के बारे में बात करेंगे। इस भर्ती के तहत कुल 7 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा नही देनी होगी। इस भर्ती में चयन केवल इन्टरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
कौन कौन से पदों को भरा जाएगा:
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने अलग अलग इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें शामिल पद इस प्रकार हैं:
एनालिसिस इंजीनियर-M (मैकेनिकल) – 1 पद
डिजाइन इंजीनियर-M (मैकेनिकल) – 4 पद
डिजाइन इंजीनियर-EE (इलेक्ट्रिकल) – 1 पद
डिजाइन असिस्टेंट-E (इलेक्ट्रिकल) – 1 पद
कुल मिलाकर 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं, तो बिना देरी किए आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और उम्र सीमा:
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अगर उम्र की बात करें तो, उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे करे आवेदन:
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेदक की आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी भर कर दस्तावेजों की कॉपी अटैच करके नीचे दिए गए पते पर भेज दें:
पता:
- Deputy General Manager/Human Resource,
- Ordnance Factory Medak,
- Yeddumailaram, District: Sanga Reddy, Telangana – 502205
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुप का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि SC/ST/PWD/महिला/पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए आपको किसी लिखित परीक्षा से नही गुजरना होगा। उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू और डिस्कशन के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती पूरी तरह से एक अस्थायी और एड-हॉक आधार पर होगी, जो एक निश्चित समय लिए होगी। इसीलिए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखते हुए आवेदन करें। चयनित उम्मीदवारों को एक फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट के तहत नौकरी दी जाएगी।
सैलरी क्या होगी?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। विभिन्न पदों के अनुसार सैलरी इस प्रकार से है:
इंजीनियर-M (मैकेनिकल): 60,000 रुपये प्रति माह
डिज़ाइन इंजीनियर-M (मैकेनिकल): 50,000 रुपये प्रति माह
डिज़ाइन इंजीनियर-EE (इलेक्ट्रिकल): 50,000 रुपये प्रति माह
डिज़ाइन असिस्टेंट-E (इलेक्ट्रिकल): 40,000 रुपये प्रति माह
अगर आप भी इंजिनियरिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह नौकरी आपके लिए शानदार विकल्प है। बिना परीक्षा इंटरव्यू के चयन का ये एक अच्छा अवसर है। देर न करते हुए इस भर्ती के योग्य उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठाएं।