मेष राशि
आज दिन को यादगार बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दें। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों का चुनाव कर के बोले। जिससे आपकी गंभीरता झलकेगी। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।खुश हो जाएं क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है। आपको उनकी बातों को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है। आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। आपको दोस्तों का सहयोग मिलता रहेगा।
वृष राशि
अपनी प्रसन्नता को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को और भी बेहतर करेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पनप रही हैं। आज ऐसे लोगों से दूर रहें, जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानियों से भरा हो सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किए जाएंगे, जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते।
मिथुन राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। व्यापार में आज अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने व्यापार को नया रूप दे सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। आपके प्रेम की राह एक रोमांटिक मोड़ ले सकते हैं। अगर आप कामकाज के लिए आवश्यकता से अधिक दबाव बनाएंगे तो लोग आक्रोशित हो सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले दूसरों की आवश्यकता को समझने की कोशिश करें। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना, आज आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेंगे। आपको सिर्फ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
आज काफी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं। उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं, उनके साथ बातचीत में सावधानी बरतें। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को बढ़ा देगा। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं। उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे।
सिंह राशि
आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन खास बनाएंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आज का दिन काफी समझदारी भरे फैसले लेने का हैं, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है।
कन्या राशि
आज आपको एक आकस्मिक उपहार मिल सकता है। जिससे मन प्रफुल्लित हो जायेगा। आज आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। आज जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर फैसले लें। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए अच्छा दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बनाएं। इसके लिए वे आपकी प्रशंसा करेंगे। आप अपने सहकर्मियों से नाराज हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे।
तुला राशि
आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपका घर आज मेहमानों से भर सकता है। जिससे शाम रंगीन और मनोरंजक हो सकता है। हाल में विकसित किए गए व्यावसायिक संबंध आगे चलकर बहुत लाभ देंगे। यात्रा और भ्रमण न सिर्फ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी प्रेरणादायक भी रहेंगे। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी की खुशियों के लिए बहुत खर्चा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
सेहत की ओर जरा ध्यान करने की आवश्यकता है। आप जानते हैं कि स्वस्थ ही धन हैं। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान हो सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाना चाहिए। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का मंथन करें। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए आज काफी प्रयास करता दिखेगा।
धनु राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं। उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जीवन में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। दफ्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आपके सिर्फ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं।
मकर राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज आप सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। अधिक चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जीवन में भी बदलाव आएगा। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं।
कुंभ राशि
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खराब कर सकता है। पुरानी बातों में समय बर्बाद न करें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और गैर-जरूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।
मीन राशि
आज आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को प्रसन्न रखेगा। आज आपको गूढ़ रहस्य जानने का अवसर प्राप्त हो सकता हैं। आज धन का संचय कैसे करना है। यह हुनर आप सीख सकते हैं। इस हुनर को सीख कर आप अपने जीवन को बदल सकते हैं। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या मूवी देखना आपको सुकून देगा और प्रसन्नचित बनाए रखेगा। आपकी विकास यात्रा में में महिलाएं अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। यात्रा करना लाभदायक लेकिन महंगा साबित होगा।