Maiya Samman Yojana next kist : झारखंड की लाखों महिलाएं मईया सम्मान योजना( Maiya Samman Yojana) लाभ उठा रही हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना की शुरुआत वर्ष 2024 में की थी। अब तक महिलाओं को सिर्फ एक किस्त की राशि ही मिल पाई है। जनवरी और फरवरी महीने की राशि अभी तक महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं की गई है। ऐसे में काफी दिनों से सवाल उठाया जा रहा था कि उन्हें अगली किस्त के पैसे कब मिलेंगे? दूसरी किस्त को लेकर एक नया अपडेट आया है।
Maiya Samman Yojana Next Installment कब होगी जारी?
झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना(Maiya Samman Yojana) की अगली इंस्टॉलमेंट बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस योजना में जनवरी-फरवरी के साथ-साथ मार्च महीने की किस्त भी ट्रांसफर की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women’s Day) के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से प्रदेश की लाखों लाभार्थी महिलाओं को तीन किस्तों का तोहफा एक साथ दिया जा सकता है।
बढ़ाई गई किस्त की लाभ राशि
इस योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 की लाभ राशि हर महीने दी जाती थी। लेकिन झारखंड में चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने किए गए वादे के मुताबिक योजना के तहत लाभ राशि बढ़ा दी है। अब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की लाभ राशि दी जाएगी। मार्च के महीने में उम्मीद की जा रही है कि लाभार्थी महिलाओं के अकाउंट में 3 महीने की लाभ राशि इकट्ठा ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना की शुरू होने के बाद अभी तक सिर्फ दिसंबर 2024 में महिलाओं के अकाउंट में लाभ राशि ट्रांसफर की गई है। 3 महीने के हिसाब से महिलाओं के अकाउंट में Maiya Samman Yojana 7500 रुपये भेजे जाएंगे जो कि अपने आप में एक बड़ा अमाउंट है। हालांकि इस संबंध में अभी किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
59 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
झारखंड सरकार की तरफ से अगली किस्त का लाभ प्रदेश की 59 लाख महिलाएं उठा पाएंगी। जबसे सरकार की तरफ से योजना के तहत लाभ राशि को ₹1000 से बढ़कर ₹2500 कर दिया गया है तबसे महिलाओं ने थोड़ी राहत की सांस ली है। ये धनराशि महिलाएं अपने घर खर्च के लिए उपयोग कर सकती हैं। सरकार का ये फैसला उन महिलाओं के लिए बहुत ही राहत भरा है जो लंबे समय से पैसों का इंतजार कर रही थी।
विभाग की तरफ से किए गए प्रमुख बदलाव
ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है कि मार्च से पहले सभी लाभार्थी महिलाओं का वेरिफिकेशन कर लिया जाए। इसके तहत हर एक लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। सरकार की तरफ से ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लाभ राशि केवल पात्र उम्मीदवारों तक ही पहुंच पाए। फर्जी लाभार्थी इसका लाभ न ले पाए। बहुत से फर्जी लाभार्थियों की वजह से सत्यापन प्रक्रिया में भी देरी हुई। विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि लिंकिंग और वेरिफिकेशन के बाद ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
मईया सम्मान योजना की पात्रता(Miya Samman Yojana Eligibility)
- मईया सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड एक राज्य की स्थाई निवासी महिला को मिलेगा।
- पुरुषों के लिए योजना उपलब्ध नहीं कराई गई है। जो महिलाएं निम्न कोटि में आती हैं, उन महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने का अधिकार है।
- जरूरी है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला के बैंक अकाउंट से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक हो।
- ऐसी महिला जिसके परिवार की वार्षिक आय 1 लख रुपए से ज्यादा नहीं है उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- यदि महिला किसी भी तरह की सरकारी योजना का लाभ उठा रही है तो इस योजना के तहत वह आवेदन नहीं कर सकती है।
- योजना का लाभ उठाने के लिए 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की महिलाएं ही पात्र हैं।
- इस योजना का लाभ उठाने की इच्छुक महिला के पास इनकम सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की फोटो, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।