अगर आपका बजट काफी कम है और आप सिर्फ 10 हजार में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये सबसे अच्छा मौका है। इस टाइम Flipkart पर Samsung के एक पॉपुलर 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है, जिसकी वजह से अब यह फोन काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए इस डील के बारे में ज्यादा जानते हैं।
Samsung Galaxy F06 5G पर मिल रहा डिस्काउंट
Flipkart पर इस समय Samsung Galaxy F06 5G पर बड़ी छूट दी जा रही है। इस फोन की असली कीमत 12,499 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत इसे सिर्फ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिल सकता है। ये डील इस फोन को आपके लिए काफी सस्ता बना देती है। जिससे आप कम दाम में भी एक बढ़िया कंपनी का फोन खरीद सकते हैं।

बड़ा स्क्रीन साइज और स्मूथ एक्सपीरियंस
Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिससे इसे चलाने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा हो जाता है। रिफ्रेश रेट की बात करें तो इस डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में डिजाइन को काफी सिंपल रखा गया है, जिससे इसका लुक काफी प्रोफेशनल आता है। बड़े डिस्प्ले और पतले बॉर्डर की वजह से यह फोन हाथ में पकड़ने में भी आरामदायक लगता है और देर तक फोन को इस्तेमाल करने पर भी हाथ में थकान महसूस नहीं होती है।
दमदार चिपसेट के साथ बेहतर स्पीड
परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन काफी अच्छा है। इस इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही ये फोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। बजट सेगमेंट में ये प्रोसेसर मिलने वाकई बड़ी बात है। बैटरी के मामले में भी ये फोन काफी अच्छा है। Samsung इतनी कम कीमत में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी देता है। जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा क्वालिटी
कैमरे के मामले में भी ये फोन किसी से पीछे नहीं है। कम्पनी ने Samsung Galaxy F06 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट से अच्छे सेल्फी लेने के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। जिससे अच्छी और क्लियर वीडियो कॉल की जा सकती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन One UI 7 पर आधारित Android 15 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 4 जनरेशन के OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसका मतलब ये फोन कम बजट वालों के लिए हर लिहाज से बेहतर फोन है।
इन्हें भी पढ़ें:









