Gold Price Today: भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सोने को जेवर से लेकर परंपरा और सुरक्षित निवेश के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि देश में लोग हर रोज इसकी कीमत पर नजर बनाए रखते हैं। कभी सोने के भाव में तेज़ी देखी जाती है, तो कभी मामूली से गिरावट देखी जाती है। आज इस लेख में हम बात करेंगे आज के दिन यानी 11 जुलाई 2025 को देश में सोने की क्या ताजा दाम चल रहे है?
आज के दिन सोने के दाम
11 जुलाई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में हल्की सी बढ़त देखी गई है। ये बढ़ोतरी काफी कम है लेकिन कुछ इस प्रकार से है:
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,841 (+₹1)
10 ग्राम – ₹98,410 (+₹10)
100 ग्राम – ₹9,84,100 (+₹100)
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,021 (+₹1)
10 ग्राम – ₹90,210 (+₹10)
100 ग्राम – ₹9,02,100 (+₹100)
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹7,381 (+₹1)
10 ग्राम – ₹73,810 (+₹10)
100 ग्राम – ₹7,38,100 (+₹100)
आज भारत के बड़े शहरों में सोने का रेट
भारत में सोने को सिर्फ कीमती धातु नहीं बल्कि एक निवेश का जरिया भी समझा जाता है। आज के दिन भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम कुछ इस तरह के हैं: मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और केरल जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹9,841 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹9,021 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹9,856 और 22 कैरेट ₹9,036 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट ₹9,846 और 22 कैरेट ₹9,026 प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
पिछले कुछ दिनों सोने की चाल
पिछले कुछ दिनों सोने की चाल में कभी तो गिरावट देखी गई है और कभी बढ़त देखने के लिए मिली है। 1 जुलाई से 3 जुलाई तक कीमत लगातार बढ़ी थी जबकि 4 जुलाई और 7 जुलाई को कीमतें गिरती हुई नजर आई थी। इसके अलावा 5 और 6 को कीमतें स्थिर रही थी। 8 को फिर से बढ़ोतरी देखी गई और आज 11 को फिर से कीमतें बढ़ती हुई नज़र आई।
भारत में सोने के दामों में आने वाला यह बदलाव कभी निवेशकों के लिए अच्छा संकेत साबित होता है और कभी बुरा। आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है। यानी सोने के बाजार ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा ठहरने की जरूरत है। सोने के हर दिन बदलते दामों पर नजर रखें ताकि सही समय पर सही फैसला ले सके।