• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

सुपर टाइफून रागासा ने हांगकांग और दक्षिणी चीन में तबाही मचाई

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
सुपर टाइफून रागासा ने हांगकांग और दक्षिणी चीन में तबाही मचाई

बीजिंग (चीन)। एशिया में बीते कई वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक सुपर टाइफून रागासा के प्रभाव से बुधवार को हांगकांग के सैरगाहों पर लैंपपोस्ट से भी ऊंची लहरें उठीं। ताइवान और फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद रागासा ने दक्षिणी चीनी तट पर समुद्र को अशांत कर दिया। ताइवान में 17 और उत्तरी फिलीपींस में 10 लोगों की मौत की सूचना है।  चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और चाइना डेली अखबार के अनुसार, दक्षिणी चीन के आर्थिक केंद्र ग्वांगडोंग प्रांत में 20 लाख से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया। चुआनदाओ शहर के एक मौसम केंद्र ने दोपहर में 241 किलोमीटर प्रति घंटे (लगभग 150 मील प्रति घंटे) की अधिकतम गति से हवा के झोंके दर्ज किए। जियांगमेन शहर में तेज हवाएं चलीं। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि तूफान ने यांगजियांग शहर के हेलिंग द्वीप के तट पर शाम लगभग पांच बजे दस्तक दी। तेज हवाओं ने पेड़ों और इमारतों को तहस-नहस कर दिया। मूसलाधार बारिश से दृश्यता कम हो गई।

तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना से गुरुवार को गुनाग्शी क्षेत्र में कुछ रेल सेवाओं को स्थगित करना पड़ा। लगभग एक दर्जन शहरों में स्कूल, कारखाने और परिवहन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। रागासा की तेज हवाओं ने हांगकांग के निवासियों को तड़के ही जगा दिया। तेज़ हवाओं ने एक पैदल यात्री पुल की छत के कुछ हिस्से उड़ा दिए।सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। एक जहाज तट से टकरा गया। 90 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया।

हांगकांग और मकाओ में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। लोगों ने अस्थायी केंद्रों में शरण ली। हांगकांग की वेधशाला ने कहा कि कुछ समय तक तो 185 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक तेज गति की हवा चली। हवा की यह गति 1950 के बाद पहली बार देखी गई। यह दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में दूसरा सबसे शक्तिशाली चक्रवात है।

ताइवान में भारी बारिश के कारण मंगलवार को गुआंगफू कस्बे की सड़कें उफनती नदियों में बदल गईं। हुआलिएन काउंटी में एक झील के उफान पर आने से 17 लोगों की मौत हो गई। गुआंगफू में लगभग 8,450 लोग रहते हैं। उत्तरी फ़िलीपींस में कम से कम 10 लोगों की मौत की सूचना है, जिनमें सात मछुआरे भी शामिल हैं। ताइवान में लगभग सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। स्टेट काउंसिल के ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता चेन बिन्हुआ ने इसकी पुष्टि की है।

ग्वांगडोंग मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने के साथ, इस तूफान के लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है। हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने घोषणा की है कि वह गुरुवार सुबह से धीरे-धीरे पूरी क्षमता के साथ परिचालन पुनः शुरू करेगा। पूरे दिन में 1,000 से अधिक उड़ानों का संचालन होने की उम्मीद है।

Related Posts

बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मी मारे गए, तीन घायल

बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मी मारे गए, तीन घायल

by Abhishek Suthar
September 27, 2025
0

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने बलोचिस्तान में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मियों को मार गिराने का दावा किया...

नेपाल में एमाले ने जेन जी आंदोलन के लिए मांगी माफी

नेपाल में एमाले ने जेन जी आंदोलन के लिए मांगी माफी

by Abhishek Suthar
September 27, 2025
0

काठमांडू । नेपाल में हुए जेन जी आंदोलन का असर अब यहां के राजनीतिक दलों पर दिखने लगा है। नेपाल...

भारत का आतंकवाद के दोहरे मानदंड पर प्रहार

भारत का आतंकवाद के दोहरे मानदंड पर प्रहार

by Abhishek Suthar
September 27, 2025
0

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद पर दोहरे मानदंड अपनाने...

डेमोक्रेट्स शटडाउन पर ट्रंप से दो-दो हाथ करने को तैयार

डेमोक्रेट्स शटडाउन पर ट्रंप से दो-दो हाथ करने को तैयार

by Abhishek Suthar
September 27, 2025
0

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका में सरकारी शटडाउन कीआहट के बीच डेमोक्रेट्स के सामने करो या मरो की स्थिति है। ऐसे संकेत...

पुरानी बीमारियों पर अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र का घोषणापत्र अस्वीकार

पुरानी बीमारियों पर अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र का घोषणापत्र अस्वीकार

by Abhishek Suthar
September 27, 2025
0

न्यूयॉर्क । अमेरिका ने गुरुवार को पुरानी बीमारियों से निपटने और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने संबंधी संयुक्त राष्ट्र के...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Best Phones Under ₹10000 to ₹50,000 in 2025: अगर नया फोन लेना है 2025 में, तो यही हैं हर बजट के बेस्ट ऑप्शन

Best Phones Under ₹10000 to ₹50,000 in 2025: अगर नया फोन लेना है 2025 में, तो यही हैं हर बजट के बेस्ट ऑप्शन

October 16, 2025
Nothing Ear 3: हाई क्वालिटी साउंड और लंबी बैटरी लाइफ, आपका पर्फेक्ट म्यूजिक पार्टनर

Nothing Ear 3: हाई क्वालिटी साउंड और लंबी बैटरी लाइफ, आपका पर्फेक्ट म्यूजिक पार्टनर

October 16, 2025
Big Billion Sale 2025: साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल, अब करे दिल खोल कर शॉपिंग

Big Billion Sale 2025: साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल, अब करे दिल खोल कर शॉपिंग

October 16, 2025
Motorola G96 5G पर ₹5000 की छूट, Flipkart Diwali Bumper Discount 2025 में शानदार ऑफर

Motorola G96 5G पर ₹5000 की छूट, Flipkart Diwali Bumper Discount 2025 में शानदार ऑफर

October 15, 2025
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.