अगर आप सोने के विक्रेता है या फिर इस समय सोने की खरीदारी की है तो आपने यह देखा होगा कि फरवरी महीने की अंतिम तिथियां से लेकर मार्च की शुरुआती कुछ स्थितियों तक सोने की कीमतों में आश्चर्यजनक गिरावट की स्थिति देखने को मिली है।
सोने की कीमतों में यह गिरावट सोने की मांग की कमी की वजह से सामने आई है परंतु अब पुनः सराफा बाजार में सोने की कीमते पूर्व अनुसार ही हो चुकी हैं। बता दे की पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी शुरु हो गई है।
अगर आप इस समय सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सोने की संशोधित कीमतों की पर्याप्त जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है ताकि आप बिना किसी दुविधा के खरीदारी पूरी कर सके। इसी उद्देश्य से हम इस आर्टिकल में सोने की आज की कीमतों की जानकारी देने वाले हैं।
Gold Price Today
आज 8 मार्च 2025 दिन शनिवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का काफी आश्चर्यजनक खुलासा सामने आया है क्योंकि पिछले दिनों जो 500 तक की कीमतों में गिरावट आई थी अब वहीं कीमते अपनी दर पर वापस आ चुकी हैं तथा फिर से अब बढ़ोतरी का क्रम चालू हो गया है।
सोने की कीमते अलग अलग राज्यों में सर्राफा बाजारों की स्थिति के अनुसार कुछ ऊपर नीचे हो सकती है। हम आपके लिए सोने की जानकारी मोटे तौर पर बताने वाले हैं हालांकि खरीदारों के लिए अपने नजदीकी सर्राफा बाजारों से इन कीमतों की अधिक पुष्टि कर लेनी चाहिए।
आज की सोने की कीमतें
आज की सोने की संशोधित कीमतों का विवरण कुछ इस प्रकार से है :-
- 18 कैरेट में 10 ग्राम सोने की कीमत 65780 रुपए तय हुई है।
- इसी के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत 80400 रुपए सामने आई है।
- शुद्ध सोने यानी 24 कैरेट की 10 ग्राम कीमत 87710 रुपए है।
कल के मुताबिक आज बढ़ोतरी
जैसा कि हमने बताया है कि कल के मुताबिक आज 8 मार्च 2025 को सोने की कीमतों में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी हुई है जिसके अंतर्गत 18 कैरेट सोने में₹400 इसी के साथ 22 कैरेट सोने में ₹500 तथा 24 कैरेट सोने में 510 रुपए का इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी सोने के खरीदारों के लिए काफी प्रभावित कर रही है।
सोने की कीमत में बढ़ोतरी के कारण
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कुछ महत्वपूर्ण कारक इस प्रकार से हैं :-
- इन कीमतों में इजाफे का सबसे महत्वपूर्ण कारण वैश्विक बाजारों की आर्थिक अस्थिरता है।
- इसी के साथ केंद्रीय बैंकों के द्वारा सोने की खरीदी होने के कारण भी कीमतों में बढ़ोतरी होती है।
- रुपयों का अवमूल्यन तथा मुद्रा स्फूर्ति भी सोने की बढ़ोतरी का कारक है।
- ब्याज दरों में कमी की संभावना होने के कारण भी सोने व्यक्ति कीमत में बढ़ोतरी होती है।
सोने के साथ चांदी में बढ़ोतरी
अगर आप सोने के व्यापारी है तो आपके लिए यह अनुमान होगा कि सोने की कीमतों में प्रतिक्रिया होने के साथ ही चांदी धातुओं की कीमतों में भी प्रतिक्रिया सामने आती है। इसी के चलते सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के समय पर चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी आई है जो की ₹98 हजार किलोग्राम तक पहुंच चुकी है।