• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

श्रीलंका की संसद में पुलिस प्रमुख देशबंदु टेन्नकून को पद से हटाने के महाभियोग प्रस्ताव पर बहस शुरू

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
श्रीलंका की संसद में पुलिस प्रमुख देशबंदु टेन्नकून को पद से हटाने के महाभियोग प्रस्ताव पर बहस शुरू

कोलंबो। श्रीलंका की संसद में आज देश के पुलिस प्रमुख (पुलिस महानिरीक्षक) देशबंदु टेन्नकून को पद से हटाने के महाभियोग प्रस्ताव पर बहस हो रही है। यह बहस अधिकारियों को हटाने (प्रक्रिया) के अधिनियम, संख्या 5, 2002 की धारा 17 के तहत शुरू हुई है। देशबंदु टेन्नकून को पद से हटाने का प्रस्ताव संसद के स्पीकर जगत विक्रमरत्ना ने प्रस्तुत किया।

डेली मिरर अखबार और समाचार पोर्टल न्यूज फर्स्ट की खबर के अनुसार संसद ने इसी साल 08 अप्रैल को प्रस्ताव संख्या पी. 29/2025 पारित कर इसे आदेश पत्र में प्रकाशित किया। इस बीच गठित जांच समिति ने अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किए। समिति ने स्पष्ट रूप से तेनाकून को आरोपों का दोषी पाया है। इस प्रस्ताव को 115 सांसदों का समर्थन हासिल है। इसे पहली बार 25 मार्च को संसद के स्पीकर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इस प्रस्ताव पर आज मतदान होना है।

यदि मत विभाजन में प्रस्ताव को बहुमत मिलता है, तो राष्ट्रपति के लिए संवैधानिक रूप से आवश्यक है कि वह संबंधित अधिकारी को बिना किसी देरी के पद से हटा दें। स्पीकर जगत विक्रमरत्ने ने 22 जुलाई को संसद में कहा था कि संसदीय समिति ने निलंबित पुलिस प्रमुख देशबंदु टेन्नकून को कदाचार और शक्तियों के गंभीर दुरुपयोग का दोषी पाया है। समिति ने उनको पद से हटाए जाने की सिफारिश की है। विक्रमरत्ने ने कहा था कि उन्हें जांच समिति की पूरी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।

यह पहली बार है, जब श्रीलंका की संसद ने किसी पुलिस प्रमुख के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई की है। विक्रमरत्ने ने बताया था कि समिति की रिपोर्ट संसद के पटल पर संसदीय दस्तावेज के रूप में रखी जाएगी। टेन्नकून को पद से हटाने के लिए संसद को महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान कराना होगा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार टेन्नकून श्रीलंका पुलिस विभाग के 159 साल के इतिहास में पहले प्रमुख हैं, जिन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ा है। उन्हें जुलाई, 2024 में उच्चतम न्यायालय ने निलंबित करके उनकी नियुक्ति की वैधता पर सुनवाई का आदेश दिया था। टेन्नकून को नवंबर, 2023 में पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व उच्चतम न्यायालय ने मौलिक अधिकारों से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई में उन्हें हिरासत में एक व्यक्ति को यातना देने का दोषी पाया था।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Xiaomi Redmi A7 Pro: बजट फोन में कमाल के फीचर्स, कीमत सिर्फ ₹9,000

Xiaomi Redmi A7 Pro: बजट फोन में कमाल के फीचर्स, कीमत सिर्फ ₹9,000

March 3, 2026
MV Agusta Rush Titanio Limited Edition दुनिया भर में सिर्फ 300 यूनिट कीमत और पावर देखकर रह जाएंगे हैरान

MV Agusta Rush Titanio Limited Edition दुनिया भर में सिर्फ 300 यूनिट कीमत और पावर देखकर रह जाएंगे हैरान

March 3, 2026
Mahindra BE.07 Electric SUV  650km रेंज और 80kWh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च

Mahindra BE.07 Electric SUV  650km रेंज और 80kWh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च

March 3, 2026
Xiaomi 17 Ultra: शानदार कैमरा दमदार बैटरी और फ्लैगशिप स्पीड का नया किंग

Xiaomi 17 Ultra: शानदार कैमरा दमदार बैटरी और फ्लैगशिप स्पीड का नया किंग

March 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.