• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अब भी पहली पारी में भारत से 133 रन पीछे है। स्टंप्स के समय जो रूट 11 रन और ऑली पोप 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की पहली पारी 358 पर समाप्त
भारत ने दिन की शुरुआत 264/4 से की, लेकिन जल्द ही रवींद्र जडेजा (20) आउट हो गए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने 48 रन की अहम साझेदारी की। ठाकुर ने तेज खेल दिखाया, लेकिन बेन स्टोक्स की बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाने के प्रयास में 41 रन पर आउट हो गए।

सुंदर ने हालांकि धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की और 90 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह भी लंबे समय तक टिक नहीं सके। टेस्ट पदार्पण अंशुल कंबोज खाता खोले बिना आउट हो गए। भारत ने आखिरी चार विकेट सिर्फ 21 रन के भीतर गंवाए और पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 विकेट झटके। जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट मिले। वहीं, लियाम डावसन और क्रिस वोक्स को एक-एक सफलता मिली।

डकेट-क्रॉली की तूफानी बल्लेबाजी
जवाब में इंग्लैंड ने ‘बैजबॉल’ अंदाज में जवाब दिया। बेन डकेट और जैक क्रॉली ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की। डकेट जहां 94 रन बनाकर शतक से चूक गए, वहीं क्रॉली ने 84 रन की पारी खेली। क्रॉली को रवींद्र जडेजा ने और जबकि डकेट को अंशुल कंबोज ने आउट किया। कंबोज के लिए यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट था।

पंत बने वॉरियर
दूसरे दिन भी ऋषभ पंत सुर्खियों में रहे, जिन्होंने अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी की। उनकी जुझारू पारी ने सभी का ध्यान खींचा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।

मुकाबले में रोमांच बरकरार
166 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और 31 रन के भीतर दो बड़े विकेट चटकाए। अब मुकाबला संतुलन में दिखाई दे रहा है। तीसरे दिन भारत की कोशिश इंग्लैंड को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी, ताकि दूसरी पारी में बढ़त ली जा सके।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

मेजर लीग सॉकर ने लियोनेल मेसी और जोर्डी आल्बा को किया निलंबित

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंटर मियामी के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और जोर्डी आल्बा को मेजर लीग सॉकर  (एमएलएस) ने एक-एक मैच के लिए...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Pravah Khabar: Your Trusted Source for Real Stories

February 6, 2026
₹10,000 से कम में Samsung का 5G फोन खरीदने का मौका, Flipkart पर Galaxy F06 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट

₹10,000 से कम में Samsung का 5G फोन खरीदने का मौका, Flipkart पर Galaxy F06 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट

February 6, 2026
Infinix Note 60 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, लीक रिपोर्ट में सामने आए कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स

Infinix Note 60 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, लीक रिपोर्ट में सामने आए कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स

February 6, 2026
Free Fire Max Redeem Codes 6 February 2026 के आज के धमाकेदार में फ्री डायमंड्स और रेर स्किन्स पाएं

Free Fire Max Redeem Codes 6 February 2026 के आज के धमाकेदार में फ्री डायमंड्स और रेर स्किन्स पाएं

February 6, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.