• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Entertenment

वरुण धवन की नई हीरोइन बनीं मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ में आएंगी नजर

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Entertenment
0

आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें से एक बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी है। खासकर देशभक्ति फिल्मों के चाहने वालों के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे दमदार भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मेधा राणा भी इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। वह फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए मेधा एक बड़े बजट की वॉर-ड्रामा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर’ के लिए वरुण धवन की हीरोइन की तलाश काफी वक्त से जारी थी, जो अब जाकर मेधा राणा के नाम पर खत्म हुई है। फिल्म में मेधा वरुण की प्रेमिका की भूमिका निभाती नजर आएंगी। मेधा के लिए यह फिल्म किसी सपने से कम नहीं है एक मेनस्ट्रीम वॉर-ड्रामा में बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का यह शानदार मौका है, जिससे वह खुद को बड़े पर्दे पर साबित कर सकती हैं। इससे पहले मेधा शांतनु माहेश्वरी के साथ एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘इश्क इन द एयर’ में नजर आ चुकी हैं, मेधा को बाबिल खान अभिनीत फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में भी देखा गया था। जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा था।

निर्माता भूषण कुमार ने मेधा राणा की तारीफ करते हुए कहा, “मेधा एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी क्षेत्रीय बोली पर शानदार पकड़ है। हमें ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी जो इस क्षेत्र की भाषा, संस्कृति और भावनाओं को पूरी प्रामाणिकता से निभा सके। मेधा ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल्स से, बल्कि अपनी सहजता, बोली की समझ और इमोशनल रेंज से पूरी टीम को प्रभावित किया। उनकी मौजूदगी फिल्म में एक नई ताजगी और गहराई लेकर आएगी।”

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसे जेपी दत्ता व भूषण कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि यह ‘बॉर्डर’ का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक नई कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें नए कलाकारों के साथ एक नया युद्ध और पूरी तरह नए किरदार देखने को मिलेंगे। यहां तक कि सनी देओल भी उस किरदार में नहीं हैं, जिसे उन्होंने 1997 की ‘बॉर्डर’ में निभाया था।

Related Posts

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

by Abhishek Suthar
March 19, 2026
0

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और पावरफुल डायलॉग्स का शानदार मिश्रण देखने को...

Border 2 OTT Release: कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे सनी देओल की देशभक्ति फिल्म

Border 2 OTT Release: कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे सनी देओल की देशभक्ति फिल्म

by Abhishek Suthar
March 16, 2026
0

Border 2 OTT Release: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म Border 2 अब जल्द ही OTT पर आने वाली है। रिपोर्ट्स के...

Aspirants Season 3 Review: एक बार फिर UPSC की दुनिया की सच्चाई दिखाती शानदार कहानी

Aspirants Season 3 Review: एक बार फिर UPSC की दुनिया की सच्चाई दिखाती शानदार कहानी

by Abhishek Suthar
March 15, 2026
0

Aspirants Season 3 Review: भारत की लोकप्रिय वेब सीरीज Aspirants का तीसरा सीजन दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।...

Mardaani 3 OTT रिलीज: कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे फिल्म? जानिए पूरी जानकारी

Mardaani 3 OTT रिलीज: कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे फिल्म? जानिए पूरी जानकारी

by Abhishek Suthar
March 14, 2026
0

Mardaani 3 बॉलीवुड की लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिका में Rani Mukerji नजर आती हैं। यह फिल्म मर्दानी...

The Family Man Season 4: फिर लौटेंगे श्रीकांत तिवारी नए मिशन के साथ, कब होगी रिलीज? जानिए पूरी जानकारी

The Family Man Season 4: फिर लौटेंगे श्रीकांत तिवारी नए मिशन के साथ, कब होगी रिलीज? जानिए पूरी जानकारी

by Abhishek Suthar
March 13, 2026
0

The Family Man भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज में Manoj Bajpayee ने श्रीकांत...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

March 19, 2026
Free Fire Diamonds ID Free: 2026 में Free Fire Diamonds ID Free Generator से फ्री डायमंड कैसे पाएं?

Free Fire Diamonds ID Free: 2026 में Free Fire Diamonds ID Free Generator से फ्री डायमंड कैसे पाएं?

March 19, 2026
OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

March 18, 2026
Garena Free Fire Max Redeem Codes 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री डायमंड

Garena Free Fire Max Redeem Codes 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री डायमंड

March 18, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.