मध्य प्रदेश की गरीब वर्ग की महिलाएं लंबे समय से लाडली बहना आवास योजना की किस्त का इंतजार कर रही हैं। लेकिन इंस्टॉलमेंट का पैसा केवल ऐसी महिलाओं को ही मिलेगा जिनका नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में दर्ज होगा।
बताते चलें कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट को जारी किया जा चुका है। इस सूची में जिन आर्थिक रूप से निर्बल और गरीब महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं, इन्हें पक्का आवास प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार से एमपी सरकार चाहती है कि सभी बेघर महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को कैसे चेक किया जाता है। इसके साथ ही हम आपको इस योजना के लिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, वित्तीय सहायता राशि इत्यादि से जुड़ी हुई जानकारी भी बताने वाले हैं
Ladli Behna Awas Yojana List
लाडली बहना आवास योजना को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की थी।
इस तरह से योजना के तहत ऐसी महिलाओं का चयन किया जाता है जो बेघर हैं या फिर कच्चे घर में रहने के लिए मजबूर हैं। दरअसल मध्य प्रदेश में आज भी काफी भारी संख्या में लोग आवासहीन हैं क्योंकि इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब है।
यही कारण है कि मध्य प्रदेश सरकार ने अपना लक्ष्य बनाया है कि राज्य की गरीब महिलाओं को स्थाई और पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह से राज्य सरकार से मदद प्राप्त करके बेघर मजबूर महिलाएं पक्के घर में रह सकेंगीं।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट जारी
यहां आपको हम बता दें कि एमपी सरकार ने लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को प्रकाशित कर दिया है। इस लाभार्थी सूची को आवेदन प्रक्रिया के पश्चात आवेदनों का सत्यापन सही से करने के बाद तैयार किया गया है।
इस बेनिफिशियरी लिस्ट को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। इसलिए मध्य प्रदेश की जिन महिलाओं ने अपने आवेदन जमा किए थे वे सूची को चेक कर सकतीं हैं। जिन महिलाओं का नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में सम्मिलित किया गया है, इन्हें पक्के मकान के लिए 1.30 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।
लाडली बहना आवास योजना के तहत सहायता राशि
यहां हम आपको बता दें कि एमपी की जिन महिलाओं का नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में आ गया है, तो इन्हें सरकार से वित्तीय मदद मिलेगी। इस प्रकार से सरकार से सहायता प्राप्त करके महिलाएं अपने और अपने परिवार के लिए पक्का घर बना सकेंगीं।
तो अब मध्य प्रदेश महिलाओं को 130000 रुपए की वित्तीय मदद मिलेगी। यह आर्थिक मदद की राशि सीधा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस प्रकार से पारदर्शिता को बनाकर रखा जाएगा ताकि योजना का गलत लोग उपयोग ना कर सकें।
लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में केवल ऐसी गरीब महिलाओं के नाम जोड़े गए हैं जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं :-
- आवेदन देने वाली महिला पूरी तरह से मध्य प्रदेश की रहने वाली स्थाई नागरिक होनी चाहिए।
- महिला के पास अपना खुद का कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए और वह या तो कच्चे घर में रहती हो या फिर बेघर होनी चाहिए।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यह भी आवश्यक है कि महिला की हर महीने की कमाई 12 हजार रुपए या फिर इससे कम होनी चाहिए।
- महिला ना तो सरकारी सेवा में कार्यरत हो और ना ही इनकम टैक्स जमा करती हो।
- योजना का फायदा लेने के लिए यह भी आवश्यक है कि महिला के पास या फिर इसके परिवार के किसी सदस्य के पास 4 पहिए वाला वाहन नहीं होना चाहिए।
- लाडली बहना आवास योजना का लाभ लेने के लिए यह भी आवश्यक है कि महिला ने पीएम आवास योजना या फिर किसी और दूसरी सरकारी आवास योजना का फायदा नहीं लिया हो।
लाडली बहना आवास योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट से जोड़ने के लिए आवेदन देने वाली महिलाओं को अप्लाई करते समय निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं :-
- बैंक पासबुक कॉपी
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
- सर्वप्रथम आपको लाडली बहना आवास योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब यहां पर आपको होम पेज पर लाडली बहना आवास योजना या लाभार्थी सूची वाले अनुभाग में क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अन्य पेज आएगा जहां आपको अपना आवश्यक विवरण जैसे कि आधार नंबर, पंजीकरण नंबर, समग्र आईडी इत्यादि को लिखना है।
- इसके बाद आपको सबमिट वाला बटन क्लिक कर देना है।
- इतना करते ही आपके समक्ष लाडली बहना आवास योजना सूची प्रदर्शित होकर आ जाएगी।
- अब आप इस सूची में सरलता पूर्वक यह चेक कर सकते हैं कि आपका नाम दर्ज है अथवा नहीं।