मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र में राजगढ़ चुनार मार्ग पर शनिवार दोपहर 12:15 बजे बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे एक गड्डे में जा गिरे।इस हादसे में एक युवक की माैत हाे गई, वहीं साथी घायल हाे गया। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि कुड़ी गांव निवासी दीपक कुमार बिंद (19) अपने पड़ोसी सुजीत बिंद (20) के साथ बाइक से सक्तेशगढ़ किसी परिचित को छोड़ने गया था। दोनों युवकाें की बाइक लौटते समय सेमरी तलरे गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुजीत का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान करते हुए परिजनाें काे दुर्घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।