भारत देश में महिलाओं की स्थिति में बेहतर बदलाव लाने के लिए सरकार के द्वारा निरंतर ही विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं तथा महिलाओं के लिए अब पुरुषों की तुलना में समान रूप से हर क्षेत्र में बराबर अधिकार भी प्रदान करवाएं जा रहे हैं।
बताते चलें कि महाराष्ट्र राज्य में महिलाओं हितों को ध्यान में रखते हुए एक बहुत ही महत्वपूर्ण तथा आकर्षक योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम महिला स्टार्टअप योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति प्रदान की जाने वाली है।
महाराष्ट्र राज्य की जो महिलाएं महिला स्टार्टअप योजना में आवेदन करती है उन सभी के लिए व्यवसाय शुरू करने हेतु या फिर अपने स्थापित व्यवसाय में बढ़ोतरी करने के लिए सरकारी तौर पर आकर्षक लोन प्रदान किया जाता है।
Mahila Startup Yojana
महिला स्टार्टअप योजना के अंतर्गत व्यवसाय हेतु लोन सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता होती है जिसके बाद ही उन्हें उनकी जरूरत के आधार पर लोन राशि प्रदान करवाई जाती है। बताते चलें कि इस योजना में आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को व्यवस्थित किया गया है।
मुख्य रूप से महिलाओं के लिए शुरू की गई यह योजना महाराष्ट्र राज्य में काफी सराहनीय हो रही है जिसके अंतर्गत तेजी से व्यावसायिक महिलाएं योजना में अपना पंजीकरण करवा कर सहायता प्राप्त कर पा रही है। यह योजना उन सभी महिलाओं के लिए कारगर साबित हुई है जो व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक थी परंतु उनके पास पर्याप्त लागत उपलब्ध नहीं हुई थी।
महिला स्टार्टअप योजना के लिए पात्रता मापदंड
महाराष्ट्र राज्य की यह महिला स्टार्टअप योजना सभी महिलाओं के लिए नहीं है बल्कि इसके लिए कुछ पात्रता मापदंड की सुनिश्चित किए गए हैं जो निम्न प्रकार से हैं।-
- योजना के अंतर्गत केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।
- आवेदन करने वाली महिला महाराष्ट्र उद्यमिता विभाग से पंजीकृत मान्यता प्राप्त हो।
- महिला का वार्षिक व्यवसाय कारोबार 10 लाख रुपए से एक करोड रुपए तक की इनकम देता हो।
- उनके द्वारा शुरू किया गया व्यापार 1 साल या उससे पुराना होना चाहिए।
- महिला अपने व्यवसाय में अन्य किसी सरकारी योजना से सब्सिडी न लेती हो।
महिला स्टार्टअप योजना के अंतर्गत लोन
महिला स्टार्टअप योजना कई प्रकार की सरकारी नियमों से प्रबंध है जिसके अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष नियम एवं निर्देशों के आधार पर उनकी जरूरत के हिसाब से ही लोन प्रदान किया जाता है। महिलाएं अपने व्यावसायिक की आय के आधार पर इस लोन को प्राप्त कर सकती है।
बताते चले की योजना के प्रावधान के अनुसार महिला इस योजना के अंतर्गत ₹100000 से लेकर अधिकतम 25 लाख रुपए तक की लिमिट के आधार पर लोन प्राप्त कर सकती हैं। यह लोन लिमिट महिलाओं के लिए काफी आकर्षित है।
महिला स्टार्टअप योजना के लाभ
महिला स्टार्टअप योजना से महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं के लिए निम्न प्रकार के लाभ हो रहे हैं।-
- महिलाओं के लिए व्यवसाय हेतु पर्याप्त लागत उपलब्ध हो पा रही है।
- इस योजना के अंतर्गत लोन पर किसी भी प्रकार की अधिक ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है।
- लोन राशि से व्यवसाय स्थापित करके महिलाएं इस फील्ड में अच्छी सफलता हासिल कर सकती है।
- सरकारी स्तर पर महिलाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा प्रोत्साहन भी प्राप्त कर पा रही है।
- महिलाओं के व्यवसायिक कार्यान्वयन से राज्य की अधिक से अधिक महिलाओं के लिए रोजगार मिल पाएगा और वे आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
महिला स्टार्टअप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
महिला स्टार्टअप योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक होते हैं।-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- गतिविधि या अनुभव प्रमाण पत्र
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
महिला स्टार्टअप योजना का उद्देश्य
राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई महिला स्टार्टअप योजना के अंतर्गत ऐसा लक्ष्य रखा गया है कि महाराष्ट्र राज्य की ऐसी महिलाएं जो व्यावसायिक क्षेत्र में संलग्न होने के लिए तात्पर्य है उन सभी के लिए योजना से विशेष प्रकार की सहायता प्रदान करके उच्च मार्गदर्शन दिया जा सके और राज्य में महिलाओं की स्थिति आत्मनिर्भर हो सके।
महिला स्टार्टअप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
महिला स्टार्टअप योजना में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।-
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- यहां पर होम पेज में रजिस्ट्रेशन नाउ वाला ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
- अब अगला पेज खुलेगा जहां से आवेदक की मुख्य जानकारी भरनी होगी।
- मुख्य जानकारी भरने के बाद ओटीपी जनरेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे वेरीफाई करते हुए सबमिट कर दे।
- इस प्रकार से महिला स्टार्टअप योजना का रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा।